महिला कांस्टेबल युवतियाें को सीखा रहीं हैं आत्मरक्षा के गुर

0
6
उदयपुरवाटी में ट्रेनर महिला कांस्टेबल का स्वागत करते हुए।

उदयपुरवाटी। कस्बे में घूमचक्कर के निकट स्थित श्री टोडरमल पीजी कॉलेज में रविवार से सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। शुभारंभ समारोह में भाजपा नेता पवन शाह, पार्षद प्रतिनिधि अमित अली कच्छावा, व्याख्याता श्रवण चौधरी बतौर अतिथि मौजूद रहे। आत्मरक्षा शिविर श्री शक्ति सोम ग्रुप के द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। संचालिका डॉ. सुमन मीणा ने अतिथियों का तिलकार्चन कर पुष्प माला भेंटकर स्वागत किया। झुुंझुनूं पुलिस लाइन से आई महि

उदयपुरवाटी में शिविर में मौजूद युवतियां।

ला कांस्टेबल सुलोचला व शर्मिला ने प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन बालिकाओं व महिलाओं को बसों में यात्रा करते समय असामाजिक तत्वों से किस तरह आत्मरक्षा करके खुद को सुरक्षित रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भाजपा नेता पवन शाह ने प्रशिक्षण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण में भाग लेकर खुद को मानसिक व फिजिकल प्रीपेयर होना चाहिए। कई महिलाएं प्रशिक्षण के अभाव में प्रताड़ित होने पर मजबूर हो जाती है। डॉ. सुमन मीणा ने कहा कि हमारे ग्रुप के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिवर्ष प्रशिक्षण करवाया जाता है। ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं व महिलाओं को भाग लेकर खुद को मजबूती से प्रीपेयर रखना चाहिए। कॉलेज व्याख्याता अनिता ढ़ेनवाल ने कहा कि बल प्रयोग के अलावा प्रेम से भी खुद को सेफ व सुरक्षित रखा जा सकता है। व्याख्याता रूबिना बानो ने कहा कि व्यवहार को नम्र रखते हुए खुद को बचाने का प्रयास करें। लेकिन कोई इंसान नम्र भाषा को समझने का प्रयास नही करें तो हल्का बल प्रयोग करके समझाने का प्रयास करों। फिर भी नहीं माने तो कानून का सहारा लेकर अच्छे से समझा सकते है। एडवोकेट अंजली सैनी ने कहा कि ज्यादातर लोग बेवजह से लड़कियों व महिलाओं को मानसिक टॉर्चर करके परेशान करते है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण में जाकर सेल्फ डिफेंस के गुर सिखने चाहिए। इस दौरान कॉलेज व्याख्याता नीतू सैनी, व्याख्याता अनिता ढ़ेनवाल, व्याख्याता रूबिना बानो, कविता सैनी, कंचन सैनी, प्रतिभा स्वामी, प्रियंका सैनी, मनीषा मीणा, मोनिका कनवा, सोनू सैनी, मोनिका कुमारी, प्रिया पाराषर, वर्षा, निशा आदि मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here