Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
चिड़ावा, 7 अगस्त।
मदद फाउंडेशन राजस्थान की ओर से शुक्रवार को वार्ड 27 निवासी दयासिंह पुत्र समंद्रसिंह को होम जिम मशीन भेंट की गई। जिसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मशीन मिलने से खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर पाएगा। फाउंडेशन के बृजेंद्रसिंह सांवलोदा, राजेंद्रसिंह भीराणा ने बताया कि मशीन पर करीब 35 हजार की लागत आई है। जिससे खिलाड़ी घर पर रहकर तैयारी कर सकेगा। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों और दिव्यांगों की मदद की जाती है। इस अवसर पर महेश बसावतिया, सुभाष शर्मा, सुरेश जलिंद्रा, रवींद्रसिंह तोलियासर, अनिल शर्मा, अजय चौमाल, सुरेंद्र नायक, भवानीसिंह राठौड़, विलास सैनी आदि उपस्थित थे।
- Advertisement -