Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
बुहाना, 9 जून।
थाना इलाके के जैतपुर गांव में बीती रात को दो युवकों की कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी जब परिजन सुबह उठे तब लगी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक बुहाना पुलिस को सुबह सूचना मिली कि दो युवकों की लाश मिली है। जिस पर पुलिस जैतपुर गांव पहुंची। जहां पर जानकारी मिली कि जैतपुर निवासी राजवीर के मकान की छत पर उसका बेटा दीपक तथा उसका दोस्त रात को सोए थे। सुबह जब परिवार ने छत पर जाकर देखा तो दोनों खून से लथपथ थे। जिसके बाद एसपी जेसी शर्मा ने एएसपी वीरेंद्र मीणा को मौके पर भेजा। वहीं मौके पर डॉग स्कवायड और एफएसएल की टीम भी पहुंची। जिन्होंने साक्ष्य जुटाए। डीएसपी ज्ञानसिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार के लोगों से पूछताछ कर कड़ी से कड़ी मिलाने की कोशिश की जा रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। वहीं सूत्रों की मानें तो करीब चार—पांच दिन पहले पड़ौस के ही गांव से एक विवाहिता गायब हो गई थी। जिसे लेकर मृतक दीपक के भाई कृष्ण पर शंका जाहिर की जा रही है। वहीं कृष्ण भी गायब है। पुलिस शुरूआत में इस मामले में इसी महिला के गायब होने के मामले से जोड़कर देख रही है। लेकिन जब तक मामला साफ नहीं हो जाता। कुछ भी कहने से भी बच रही है। फिलहाल दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
- Advertisement -