Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 19 अगस्त।
स्थानीय चंचलनाथ के टीले पर पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज एवं विचारनाथ महाराज के सानिध्य में ब्राह्मण समाज एव संगीत व कला प्रेमियों द्वारा तीनों पदम पुरस्कारों से अलंकृत पद्मश्री, पद्मभूषण एवं पद्मविभूषण से सुशोभित महान संगीत साधक, गायक, तबला वादक, पंडित जसराज को दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि कर व ओमनाथ महाराज एवं शास्त्रीय संगीत के गायकार मास्टर पवन शर्मा, राकेश बावलिया द्वारा शास्त्रीय संगीत के भजनों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया पंडित जसराज हरियाणा के हिसार के साधारण परिवार में जन्में पंडित जसराज भारत के एक महान विभूति थे। उन्होंने 72 वर्षों तक संगीत सेवा का कीर्तिमान बनाया। मेवाती घराने के संगीत सम्राट पंडित जसराज शास्त्रीय संगीत के अतुलनीय कलाकार पंडित जसराज की कृतियों ख्याल, ठुमरी, हवेली संगीत, तथा जसरंगी, जुगलबंदी के लिए उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। वहीं 90 वर्ष की आयु में अंत समय तक अमेरिका के न्यू जर्सी में साधकों को अपनी सेवा दे रहे थे। वह एक महान कर्मयोगी थे। उनकी हृदय गति रुकने से निधन हो गया। श्रद्धांजलि सभा में अंतरराष्ट्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष महेश बसावतिया, पवन पुजारी, चंद्रभान खाजपुरिया, राकेश व्यास, देवकीनंदन वर्मा, भरत शर्मा, देवेंद्र मोहन छक्कड़, विनोद पुरोहित, लीलाधर पुरोहित, सुरेश चैमाल आदि समाज के विशिष्ट जनों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Advertisement -