Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 30 जुलाई।
प्रदेश में चल रही है सियासी घमासान को लेकर आम आदमी पार्टी झुंझुनूं जिला अध्यक्ष कप्तान शुभकरण सिंह महला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस और केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा दोनों पर हमला करते हुए यह कहा कि प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है। लाखों लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। व्यापार और काम-धंधे पूर्णतया चौपट हो चुके हैं। किंतु राज्य के मुखिया अशोक गहलोत और राज्य सरकार व प्रमुख विपक्षी दल भाजपा दोनों के दोनों दलों ने मिलकर प्रदेश की जनता को बेसहारा छोड़ दिया है। जिला अध्यक्ष महला ने कहा कि यह संकट की घड़ी है सत्ता और विपक्ष दोनों को मिलकर प्रदेश की जनता को इस विकट घड़ी से उबारने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए था। किंतु यह दोनों दल मिलकर परिस्थितियों में राजनीति करने का अवसर ढूंढ रहे हैं। वोट देने वाली जनता को बेसहारा और मौत के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अब समय आ चुका है कि प्रदेश की जनता को दिल्ली की तरह राजस्थान में भी बदलाव की ओर बढ़ना चाहिए भाजपा और कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति को समाप्त करके ने के लिए आम आदमी पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति को अपनाकर प्रदेश के विकास में योगदान देना चा
- Advertisement -