Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 2 जून।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुरेंद्रसिंह सैनी द्वारा मंगलवार को पशु चिकित्सालय बड़ाऊ, इंडाली, भड़ौंदा कलां व पशु चिकित्सा उप केंद्र गोवला, नंगली सलेदीसिंह व रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा उप केंद्र नंगली सलेदी सिंह व रसूलपुर बंद पाए गए। निरीक्षण के दौरान बंद पाए गए संस्था प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण चाहा गया है। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि संस्थाओं को समय पर खोला जा कर, विभागीय योजनाओं की पशुपालकों को जानकारी देते हुए पशुपालकों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए।
- Advertisement -