Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 11 जून।
जिला परिषद सदस्य एवं मुकुंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने गुरूवार को जयपुर स्थित खेतड़ी विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्रसिंह के आवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सुंडा ने डॉ. सिंह की दीर्घायु की कामना की और कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में झुुंझुनूं जिले में कांग्रेस मजबूत हो रही है। वहीं आने वाले समय में और मजबूत होगी। उन्होंने इस मौके पर डॉ. सिंह के साथ जिले की संगठनात्मक चर्चा भी की। वहीं दिनभर डॉ. सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। झुंझुनूं जिले के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डॉ. सिंह को बधाई देने के लिए पहुंचे।
- Advertisement -