Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 30 जुलाई।
अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण में श्री दादूद्वारा बगड़ व भक्तों श्रद्धालुओं के सहयोग से एक किलो रजत शिला का श्री दादूद्वारा पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज ने विधिवत पूजन किया। पूजा पं. सुभाष शर्मा व सच्चिदानंद ओझा द्वारा संपन्न कराई गई। रजत शिला विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज अयोध्या लेकर जाएंगे। महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनदास महाराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है। विश्व में करोड़ों हिंदुओ की आस्था के केंद्र रूप में बनने जा रहे श्री राम मंदिर की नींव में हमारे यहां से की रजत शिला लगेगी। इस अवसर पर किशनदास महाराज, आशीष स्वामी, स्वयंसेवक डॉ. नत्थूसिंह शेखावत, बगड़ व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्रसिंह शेखावत, बजरंग दल संयोजक बलबीर सैनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत, जवाहरसिंह राव, प्रयागराज जांगिड़, योगेंद्रसिंह शेखावत, रमेश शर्मा, कुलदीपसिंह शेखावत, निर्मल जमालपुरिया, अभिषेक शर्मा, गोकुल जांगिड़, रोहित स्वामी उपस्थित रहे।
- Advertisement -