Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
खिरोड़, 22 अगस्त।
खिरोड़ के वार्ड संख्या चार के कई घरों में पेयजल समस्या होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण कैलाशसिंह, अशोक व्यास ने बताया कि पानी सप्लाई के समय घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई नहीं होने से लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं लोगों को महंगे भाव वाले पानी के टेंकर डलवाने पड़ रहे है। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खिरोड़ में जेईएन मुख्यालय होने के बावजूद भी यहां जेईएन अपनी ड्यूटी पर नहीं आ रहे है। ऐसे में पेयजल सप्लाई व्यवस्था ठीक तरह से नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को पानी सप्लाई को लेकर भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खिरोड़ में पेयजल सप्लाई में सुधार करवाने की मांग की है।
- Advertisement -