Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 22 अगस्त।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग में विद्यालयों में पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर मेरा विद्यालय हरित विद्यालय अभियान कार्यक्रम आयोजित कर राजकीय माध्यमिक विद्यालय विद्यालय दुराना में पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल पूनियां के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय में कई प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों रैना, सुमनलता, सावित्री कड़वासरा, शारदा, सरोज, सुमित्रा, सावित्री, ममता, सुलोचना एवं महेश चंद्र ने पौधे लगाते हुए पांच—पांच पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली।
- Advertisement -