Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
बुहाना, 22 अगस्त।
सांवलोद गांव में स्थित सरकारी अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को अस्पताल के गेट पर ताला जड़ दिया। अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप हैं कि अस्पताल में एकमात्र डॉक्टर दिनेश यादव तैनात हैं, उसे भी बार-बार दूसरे अस्पताल में डेपुटेशन भेज दिया जाता हैं। पिछले चार महीने से अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। ग्रामीण लगातार स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर दिनेश यादव को स्थाई नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर से अपनी आंखें मूंदे बैठे हैं। अस्पताल में दस गांवों के मरीज ईलाज की आस में पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल में डाक्टर नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज के ईलाज का जिम्मा नसिंग स्टाफ को ही संभालना होता है। इधर, अस्पतालकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाइश की तो तीन घंटे बाद ताला खोल दिया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी हैं कि अगर तीन दिन में डॉक्टर दिनेश यादव को स्थाई पीएचसी सांवलोद पर पहीं लगाया गया तो वे अस्पताल को तालाबंदी विरोध करेंगे। विरोध जताने वालों में छैलूराम, उपसरपंच सुरेश नेहरा, पूर्व सरपंच अशोक मेहरिया, बैजूराम नेहरा, रवि मेघवाल, ओमप्रकाश, अनुराग, दीनदयाल शर्मा, राजेश शर्मा, सुनिल शर्मा, सुनीता देवी, पताशी, सुमित्रा, बैजूराम नेहरा, अजय शर्मा समेत ग्रामीण मौजूद थे।
- Advertisement -