Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 18 जून।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित झुंझुनूं की उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों की वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेन्स में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है और भारत ने मोदी के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। भजनलाल शर्मा ने भाजपा की वर्चुअल वीडियो कॉन्फ़्रेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि देश के करोड़ों गरीब लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया तथा उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्हें लाभ पहुंचाया। जिन महिलाओं ने कभी बैंक का रास्ता तक नहीं देखा। उनके जन—धन योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने का काम किया। आज देश का नागरिक चाहे वह किसी भी देश में हो उसे सम्मान की नजर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की ताकत का लोहा आज पूरी दुनिया मान चुकी है और मोदी केवल भारत के ही नहीं अपितु विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का काम किया। भाजपा की इस वर्चुअल वीडियो कॉन्फ़्रेन्स से उदयपुरवाटी विधानसभा के क़रीब चार सौ कार्यकर्ता एवं आमजन डिजीटल तकनीकी के माध्यम से जुड़े। भाजपा के मान नगर स्थित जिला कार्यालय से संचालित इस रैली में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े सभी मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला महामंत्री राजेंद्र भांबू, योगेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा, जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक सुभाष कश्यप, जिला संयोजक संजय मोरवाल, आईटी प्रभारी अनिल पातुसरी, भाजपा नेता कुबेरसिंह, चंवरा मंडल अध्यक्ष जतिन सैनी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।
- Advertisement -