Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 11 जून।
लॉकडाउन और कोरोना ने हमारे रीति रिवाजों को ही बदल दिया हैं। झुंझुनूं शहर में रहने वाले दो चचेरे भाइयों की शादी बड़ी ही सादगी से हुई हैं। जिसमें न तो दहेज लिया गया और ना ही ज्यादा बराती बरात लेकर गए। दस आदमियों की बारात में सादगी से निकाह की रस्म को पूरा किया गया। नगर परिषद के सामने सिटी टावर में रहने वाले फारूक अली के बेटे अदीब का निकाह बीकानेर निवासी मो. सलीम की बेटी रमिजा बानो के साथ बड़ी ही सादगी से हुआ। आपको बता दें जब से लॉकडाउन लगा था। तब से सदियों, त्योहार और पर्वों पर रोक लग गई थी और जब लॉकडाउन में शादी की पचास आदमियों की छूट मिली हैं। तब से कुछ शादियां होना चालू हुई हैं। इसी के बीच सादगी और बिना दहेज की सादी चर्चा का विषय हैं।
- Advertisement -