Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 21 अगस्त।
कोरोना महामारी के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के ना होने की वजह से पीरूसिंह राजकीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सुनिता झाझड़िया तथा रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक सुल्तानसिंह के सानिध्य में किचन गार्डन का शुभारंभ किया गया। पोषाहार में हरी सब्जी के लिए विद्यालय परिसर में किचन गार्डन बनाया गया। जिसमें मिर्च, पालक, तुरई, बैंगन, धनिया, लहसून तथा प्याज की पौध लगाई। विद्यालय स्टाफ कन्हैयाराम खीचड़, राजपाल फोगाट, मोहम्मद शरीफ, सुलोचना, बजरंगलाल, सरला चौधरी, सरोज, निर्मला, संगीता, अनिता गिल, पिंकेश तथा सहायक कर्मचारी सरोज और निर्मला सभी ने श्रमदान किया। विद्यालय घास कटाई के साथ-साथ साफ सफाई की गई। पूरे स्टाफ को गांधी, सुभाष ,टैगोर तथा अशोक चार हाउसों में बांटा। सभी ने अपनी -अपनी जिम्मेदारी संभाली।
- Advertisement -