Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
खेतड़ी, 19 अगस्त।
खेतड़ी निवासी केशवप्रसाद शर्मा को ऑल इंडिया ब्राह्मण महासभा का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड आरएएस अंबिकादत्त कौशिक ने शर्मा खेतड़ी को नियुक्ति पत्र भेंट कर महासभा का प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किया है। केशव प्रसाद शर्मा पूर्व में भी खेतड़ी ब्राह्मण समाज के महामंत्री रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर समाज के लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
- Advertisement -