Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
कोलसिया, 18 जून।
जाखल गांव के जवान अजय कुमावत (32) पुत्र परमेश्वरलाल का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया। सैनिक के चाचा बृजमोहन व बंशीलाल ने बताया कि उनका भतीजा अजय सेना में जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख क्षेत्र में सेवारत था। बुधवार रात उनके पास फोन आया कि अजय कुमार की लेह लद्दाख में ग्लेशियर पर चढ़ाई के दौरान मृत्यु हो गई। अजय 15 मार्च को लॉक डाउन से पहले ही गांव से ड्यूटी पर कश्मीर चला गया था। अजय 2007 में सेना में भर्ती हुआ था। वह 41 आर्टिलरी टेक्निकल असिस्टेंट पद पर सेवारत था। इनके एक तीन साल की पुत्री हंसवि है। परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता परमेश्वर लाल चेजे पत्थर का काम करते हैं। सेना की ओर से अभी तक मौत का वास्तविक कारण नहीं बताया गया है। उनका कहना है कि मृत्यु के कारणों का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। परिजनों ने बताया कि सम्भवतया शुक्रवार को सैनिक का पार्थिव देह उनके गांव पहुंचेगा। जिसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- Advertisement -