Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
मुकुंदगढ़, 20 अगस्त।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका के सौजन्य से कस्बे के अंबेडकर भवन में इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना है कि कोई भूखा न सोए इसी के लिए इंदिरा रसोई की स्थापना की गई है। पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी ने बताया कि यह सुविधा सुबह 8:30 से 1:00 तथा शाम 5:00 से 8:00 बजे तक रहेगा। जिसमें हर आमजन को आठ रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम इंद्राजसिंह, ईओ रामनिवास कुमावत, नायब तहसीलदार महावीरसिंह, पालिका उपाध्यक्ष बिलाल खत्री, प्रदेश सचिव अनोखा सैनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभिता सीगड़, पार्षद राजकुमार चेजारा, दयाशंकर पोरवाल, जितू पबाना, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुहाल, पूर्व पार्षद राजकुमार कटारिया, मेहरचंद बिर्ख, महेश शर्मा, रमेश दर्जी, बुधराम योगी, वेद रामस्वरुप शर्मा, गिरधारी गुर्जर, आरिफ भाटी, अजीज, इकबाल लुहार, सलीम रंगरेज, रामनिवास महरिया, प्रभुदयाल शर्मा, अरविंद चौबे, नरेश बूरी, प्रहलाद चेजारा, पुरुषोत्तम शर्मा, आनंदीलाल चेजारा, रजनीश महला, महेंद्र दादरवाल सहित कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित थे।
- Advertisement -