Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 21 अगस्त।
झुंझुनूं के भीमसर में बरसाती पानी जमा होने के कारण एक मकान गिर गया। गनिमत रही कि पांच मिनट पहले ही घर के पांच सदस्य सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। जिसके कारण उनकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक भीमसर गांव के रहने वाले पवन भार्गव के घर पर बना चौबारा व कमरे की छत गिर गई। दरअसल भीमसर के मैन बाजार में रहने वाली भार्गव बस्ती में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। बरसात तो रूक गई थी। लेकिन इस पानी के कारण पवन भार्गव का मकान ढह गया। चौबारे व कमरों की छत गिर गई। घर का सामान सामान मलबे में दब गया। पवन भार्गव ने बताया कि बारिश का पानी जब उनके घर में घुस गया। तो वे अपने भाई के पास खेत में चले गए थे। अचानक पीछे से मकान ढह गया। इधर, गांव के लोगों ने पवन भार्गव के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
- Advertisement -