Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
शिमला, 19 अगस्त।
आॅल इंडिया ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानकचंद शर्मा की सहमति से राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अंबिकादत्त कौशिक ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार शुरू कर दिया है। उन्होंने शिमला निवासी पिता—पुत्र को एक साथ प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी है। शिमला निवासी रामानंद शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं उनके पुत्र पत्रकार अनिल शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। दोनों पिता—पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करते है और क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। इनकी नियुक्तियों पर क्षेत्र और समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की है। कौशिक ने बताया कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। वहीं पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार करते हुए समाजहित के कार्यक्रम तैयार कर उन्हें धरातल पर लाया जाएगा। ताकि समाज का हर वर्ग एक जाजम पर बैठे और जो समाज चाहता है। वो आने वाली पीढी को मिल सके।
- Advertisement -