Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 21 अगस्त।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें सात पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। झुंझुनूं शहर मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा को जिला कार्यकारिणी में फिर से जगह देते हुए उन्हें जिला मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं उनके साथ चार प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी पिलानी, राकेश पाटन चिड़ावा, पवन शर्मा गुढ़ा तथा रोहिताश्व गुर्जर खेतड़ी को बनाया गया है। वहीं उदयपुरवाटी के रामस्वरूप सैनी को जिला मंत्री तथा झुंझुनूं शहर के रामनिरंजन पुरोहित को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अभी भी कोषाध्यक्ष समेत कुछ पद जिला कार्यकारिणी में रिक्त है। जिनकी भी जल्द घोषणा की उम्मीद है।
- Advertisement -