Wednesday, February 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नवलगढ़ में रक्तदान किया, झुंझुनूं में प्रभात फेरी निकाली

झुंझुनूं।
पूर्व प्रधानमंत्री और किसान पुरोधा चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती जिला मुख्यालय झुंझुनूं पर चौधरी चरण सिंह विचार मंच द्वारा धूमधाम से मनाई गई। संयोजक विजय गोपाल मोटसरा ने बताया कि सर्वप्रथम शहर के अमर शहीद करणीराम रामदेव पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई। जो जेपी जानूं विद्यालय, रोडवेज बस डिपो के मुख्य मार्गों से होती हुई मंडावा मोड़ स्थित महर्षि बालिका विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय तक चौधरी चरण सिंह अमर रहे के जयकारों से गूंजती रही। प्रभात फेरी को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया व वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें सैंकड़ों बालिकाएं और गणमान्यजन सम्मिलित हुए। जिसके बाद बसंत विहार स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें शिक्षाविदों, किसानों, समाजसेवी, महिलाओं और जिले के वरिष्ठ नागरिकों ने किसान मसीहा द्वारा संपूर्ण देश के किसान और मजदूर वर्ग के लिए दिए गए अभूतपूर्व योगदान और कार्यशैली को चरण वंदन से आचरण मंथन की ओर अग्रसर होते हुए आत्मसात करने की बात कही तथा उनके द्वारा विकसित और समर्थ भारत बनाने हेतु तत्काल समय में ही दूरगामी विचार व्यक्त करते हुए देश के गांव और किसानों की प्रगति को ही देश और मानवता की वास्तविक समृद्धि माना और जीवन पर्यन्त बेबाकी से इनके लिए काम करते रहे। सभा को डॉ. रोहित चौधरी, रामस्वरूप गजराज, निहाल सिंह खीचड़, ओमप्रकाश मूंड, नेशनल यूथ आइकन विजयहिंद जालिमपुरा, शीशराम कामरेड, जगमाल ढाका, बलबीर झाझड़िया, सरोज चौधरी, शुभकरण लांबा, नरेश खादीवाला ने संबोधित किया। इस अवसर पर महेंद्र सुरा, राजन चौधरी, रामस्वरूप जाखड़, पूर्व प्राचार्य रामपाल श्यारण, सुभाष बाबल, रणधीर डूडी, मामराज बाबल, पार्षद प्रतिनिधि मनफूल बिजारनियां, बूंटीराम मोटसरा, राजेंद्र कस्वां और हरिकिशन यादव मौजूद रहे। विजय गोपाल मोटसरा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जगदीश राजरिया ने किया।

नवलगढ़ में चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए।

नवलगढ़ के किसान छात्रावास में पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। अतिथियों सहित सैंकड़ों लोगों ने चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी रहे। अध्यक्षता किसान छात्रावास कार्यकारिणी के अध्यक्ष कालूराम झाझड़िया ने की। चौधरी चरणसिंह अमर रहे, भारत माता के जयकारों से आसपास का परिसर गुंजायमान हो उठा। व्यस्तता के चलते देरी से पहुंचे विधायक विक्रमसिंह जाखल ने दोपहर बाद छात्रावास पहुंचकर चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। शुभकरण चौधरी, एडवोकेट विद्याधरसिंह जाखड़, रामगोपाल भूरिया, लादूसिंह चौधरी, गुलामनबी आजाद, गुढ़ागौड़जी नगरपालिका ईओ अशोक जाखड़ सहित अनेक वक्ताओं ने चौधरी चरणसिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए चरणसिंह द्वारा भारत के किसानों व गरीबों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर मूलचंद पूनियां, झाबरसिंह दूत, छात्रावास अधीक्षक बलदेवसिंह थोरी, जयप्रकाश झाझड़िया, वीएस झाझड़िया, शीशराम डूडी, रामप्रताप दूत कॉमरेड, गोवर्धनसिंह निठारवाल, शीशराम कुमावास, गंगाधरसिंह सुण्डा, पंसस प्रताप पूनियां, खिरोड़ सरपंच महावीरसिंह भामू, देवीपुरा सरपंच प्रतिनिधि रजनीश पूनियां, जिप सदस्य बीरबलसिंह गोदारा, पबाणा सरपंच विजेंद्र सिंह डोटासरा, भागीरथ खीचड़, पोकरमल महला, इंद्राजसिंह मील, पूरणसिंह आजाद, बाय सरपंच तारा पूनियां, एडीईओ उम्मेदसिंह महला सहित बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन एडीईओ उम्मेदसिंह महला ने किया। कालूराम झाझड़िया ने आभार व्यक्त किया।

उदयपुरवाटी में

उदयपुरवाटी में चौधरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए।

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई
उदयपुरवाटी कस्बे में घुमचक्कर के निकट स्थित सैनी मंदिर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मूलचंद सैनी की अध्यक्षता में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के कल्याण व समाज के वंचित वर्ग के सशक्तिकरण लिए समर्पित था। उन्होंने किसानों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की। इन्हीं के प्रयासों से देश में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ। इस दौरान दिनेश सैनी, सोहनलाल गुर्जर, राकेश सैनी, नरेश कुमार मेघवाल, विनोद सैनी, दिनेश कुमावत, आदित्य सैनी, विनोद सैनी सहित कई मौजूद रहे।