Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
मुकुंदगढ़, 23 अगस्त।
डूंडलोद कस्बे स्थित अष्ट विनायक धाम में शनिवार को सुबह जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव से पूर्व अष्ट विनायक प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। प्रधान पुजारी पंडित दीपक मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई। पूजा अर्चना मंदिर ट्रस्ट के अनु अनिल अग्रवाल ने पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर को व अष्ट विनायक प्रतिमाओं को पुष्पमाला व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। शाम को अष्ट विनायक की महा आरती की गई। जिसमें पंडित अर्जुनलाल मिश्रा, अंकुर अग्रवाल, आयूषी अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, शारदा लुहारुका, प्रद्युमन खंडेलवाल ने पूजा अर्चना की। ट्रस्ट के अनु अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल होने के कारण श्रद्धालुओं को अष्ट विनायक के दर्शन नहीं हो पाए। मंदिर का मुख्य द्वार बंद होने के कारण कुछ श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन करना पड़ा।
- Advertisement -