Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 30 मई।
जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। इस कठिन समय में उन्होंने गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इंजी. ढूकिया ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के निधन का समाचार सुन मन व्यथित है। जनसंघ के स्तंभकार, उन्होंने अपने राजनीति सफर में हमेशा गरीबों, वंचितों की आवाज उठाई तथा समाजसेवा को अपने जीवन का परम ध्येय माना। राजस्थान में भाजपा को मजबूती प्रदान करने वाले स्व. शर्मा का निधन समस्त भाजपा परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है। इसी प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश धाबाई, भाजपा मीडिया प्रवक्ता एवं भामाशाह गोपाल केडिया ने भी शर्मा के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन व जनसेवा के लिए उनका संघर्ष हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणीय है। वे दीन दुखियों के हित चिंतक थे। मंडावा चेयरमैन राधेश्याम धाबाई, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल इंदोरिया, पार्षद रामस्वरूप चोपदार, कैलाश पीपलवा, पूनम जोशी, सपना शर्मा, बनवारीलाल सैनी, नवाब खत्री, शारदा मेघवाल, मो. इब्राहिम रंगरेज, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल, संजय परिहार, पूर्व पार्शद अनिता सैनी ने भी पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख प्रकट किया है।
- Advertisement -