Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
मुकुंदगढ़, 20 अगस्त।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के मौके पर गुरूवार को सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर अतिथि विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा थे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्ष मुकुंदगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने की। इस मौके पर डॉ. शर्मा व सुंडा ने कहा कि आधुनिक भारत का सपना और देश में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले स्व. राजीव गांधी ने ही हमें जमाने के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया था। आज स्व. गांधी की सोच और उनके सपनें साकार होती दिख रही है। इस मौके पर स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, सुभिता सीगड़, अनोखा सैनी आदि मौजूद थे।
- Advertisement -