Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
खेतड़ी, 8 जून।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बूथ संपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार को पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र में बूथ संपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। वहीं नगरपालिका क्षेत्र में पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विजेंद्र सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नारे को बुलंद किया। कोरोना वैश्विक महामारी के अंतर्गत भी भाजपा कार्यकर्ताओं में पूरा जोश देखा गया। उन्होंने सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए हर नागरिक को विस्तार से प्रधानमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी व हर बूथ को मजबूत करने का नारा एक दूसरे कार्यकर्ताओं को दिया। इस मौके पर संतोष शर्मा, विद्याधर सैनी, मुरलीधर नालपुरिया, नरेंद्र शर्मा, मनोज देवनगर, कृष्ण गुर्जर, थावरसिंह, सुमेर चौधरी, जगदीश, गजानंद, सुनील सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisement -