सूरजगढ़ नगरपालिका में सुशासन की शपथ दिलवातीं पूर्व सांसद संतोष अहलावत।
सूरजगढ़। भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से बलौदा गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, प्रधान बलवान सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा फतेहपुर, सरपंच मनोज देवी, सरपंच प्रतिनिधि सज्जन सोनी, अमित बिजारणियां, पूर्व पार्षद बाबूलाल चेतीवाल मौजूद रहे। पंचायत समिति परिसर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, एसडीएम दयानंद रूयल, प्रधान बलवान सिंह, कार्यवाहक बीडीओ रविंद्र कुमार, शशि शर्मा, नरेश शर्मा, सुरेश शर्मा फतेहपुर मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सूरजगढ़ नगर पालिका कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत ने कार्यक्रम में सुशासन की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम अध्यक्षता चेयरमैन पुष्पा गुप्ता ने की। भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सोमवीर लांबा मौजूद रहे। जांगिड़ गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने की। भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता, प्रधान बलवान सिंह, पूर्व अध्यक्ष नरेश वर्मा, पूर्व पार्षद बाबूलाल चेतीवाल, समाजसेवी सज्जन अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता सज्जन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सभी कार्यक्रमों में अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों में स्वस्थ भारत अभियान जिला संयोजक संदीप पारीक, नगर पालिका उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांगिड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पार्षद हवासिंह यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता सैनी, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष विनोद शर्मा अध्यापक, सुरेंद्र चौहान, संतोष कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष सुनील पालीवाल, मनोहर लाल जांगिड़, महामंत्री मनोज शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रविकांत शास्त्री, नरेश भार्गव, इंद्रकुमार शर्मा, रामजीलाल कुमावत, बबलू सैनी, हरीश शर्मा, मंत्री प्रमोद सैनी, नरेंद्र बावरिया, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजपाल काजला, पूर्व पार्षद राकेश नांदवाला व बुथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
जाखोद में महाराजा सूरजमल को याद किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखोद में प्राचार्य सुरेश पायल की अध्यक्षता में वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल का शहीद दिवस मनाया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार बहादुर सिंह गंगानगर व विशिष्ट अतिथि योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खंगोई, प्राचार्य प्रकाश वीर मान, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महिपाल ने किया। मौके पर होशियार सिंह, सुभाष लुणायच, प्रताप लोहान, पहलवान विजेंद्र शास्त्री, कोच विजेंद्र बिजारणियां, लीलाधर यादव, संतलाल राठी, अनिल बिजारणियां, एडवोकेट धर्मपाल झाझड़िया, सुनिल बिजारणियां, मांगेराम खारड़िया, रोहिताश खरड़िया, सुदेश खरड़िया, विशाल कुमावत, खुशी वर्मा, हेतराम वर्मा, राजपाल शेखावत, शेर सिंह शेखावत, ताराचंद चाहर, धर्मपाल गांधी सहित ग्रामीण महिला पुरूष व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बुडानिया में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गईबुडानिया में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते ग्रामीण।
मंड्रेला। ग्राम पंचायत बुडानिया में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरपंच हनुमान सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य उमेद सिंह शेखावत, रणजीत बुडानिया, संदीप गोदारा, कृषि पृवेक्षक गोदारा, सुभाष झाझड़िया सहित काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी। उपस्थित लोगों को सुशासन व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई व इसके पश्चात ग्राम पंचायत बुडानिया गांव में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।