Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 11 जून।
भाजपा के वरिष्ठ नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने विधायक सिद्धीकुमारी की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इंजी. ढूकिया ने ट्विट किया है कि माताजी पद्माकुमारी के निधन के बारे में जानकार गहरा दु:ख हुआ। इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। पद्माकुमारी के द्वारा समाज के लिए निस्वार्थ सेवा भाव से किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। उनसे मिले संस्कार व जीवन मूल्य सदैव परिवार के साथ बनें रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह आपकी माता जी की आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में दु:ख सहने का धैर्य और संबल प्रदान करें। इसी प्रकार भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश धाभाई, भाजपा मीडिया प्रवक्ता एवं भामाशाह गोपाल केडिया, मंडावा के चेयरमैन राधेश्याम धाभाई, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सैनी, पालिका उपाध्यक्ष छोटेलाल इन्दोरिया, पार्षद क्रमश: रामस्वरूप चौपदार, कैलाश पीपलवा, पूनम जोशी, सपना शर्मा, बनवारीलाल मारोठिया, नबाव खत्री, शारदा धुंधरवाल, मो. इब्राहिम रंगरेज, पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल, पूर्व पार्षद गोविन्द जोशी, पार्षद सरिता सैनी, पूर्व पार्षद अनीता बालाण, जाकीर रंगरेज आदि ने भी बीकानेर भाजपा विधायक की माता जी के निधन पर संवेदना व्यक्त की हैै।
- Advertisement -