Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
झुंझुनूं, 2 जून।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े राष्ट्रीय कवि संगम का अंडमान निकोबार का प्रांत अध्यक्ष अशोक कुमावत को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कवि संगम की गतिविधियों को विस्तार देने के लिए दक्षिणांचल के प्रभारी अनिल बोहरे ने कुमावत को इस पद पर नियुक्त किया है। कुमावत मूल रूप से झुंझुनूं जिले के काजड़ा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय अंडमान निकोबार में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले कुमावत अंडमान निकोबार में राष्ट्रीय हिंदी अकादमी के प्रांत महासचिव भी रह चुके हैं।
- Advertisement -