रेलवे कर्मचारी ने दो दिन बाद घर संभाला तो होश उड़ गए

बंद मकान से करीब आठ लाख की ज्वैलरी व नगदी पार

0
150

कस्बे में बदराना जोहड़ के सामने स्थित गजानंद वाटिका में एक रेलवे कर्मचारी के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोर घर में रखे करीब आठ लाख रूपए के सोने के जेवरात और नगदी पार कर ले गए। शनिवार सुबह जब रेलवे कर्मचारी घर आया तो उसे घर के ताले टूटे हुए मिले। ढाका का बास निवासी पूर्व सैनिक विजेंद्र कुमार ने बताया कि वह हरियाणा के सुंहासड़ा रेलवे स्टेशन पर ईएसएम, यानि कि इलेक्ट्रोनिक सिग्नल मैंटेनर के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी और एक बेटा सीकर रहते है। उसका एक मकान गजानंद वाटिका में स्थित है। दो दिन पहले वह मकान को बंद करके चला गया था। आज एक शादी में शामिल होने के लिए वह वापिस आया तो घर के अंदर का मैन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद जब अंदर देखा तो दो कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले। उसने घर में रखी नगदी और ज्वैलरी संभाली तो वो गायब मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। अज्ञात चोर घर से करीब चार—साढ़े चार तोले का टेवटा, दो सोने की अंगूठियां और 10 हजार रूपए के करीब की नगदी ले गए।

करीब दो साल किराएदार रहे, एक तारीख को ही खाली करवाया था घर
पीड़ित विजेंद्र कुमार ने बताया कि दो साल पहले उनकी पत्नी बेटे को नीट की तैयारी करवाने के लिए सीकर लेकर चली गई। विजेंद्र की पोस्टिंग भी हरियाणा थी। जिसके बाद मकान खाली ही था। इसलिए उन्होंने किराए पर दे दिया था। इसी महीने आठ नवंबर को उनके घर में शादी थी। इसलिए एक नवंबर को ही घर खाली करवाया था। इसके बाद मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाने के लिए सोचा था। उसके लिए भी शनिवार को ही बात करके फाइनल करना था। लेकिन उससे पहले ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

पीछे से एंट्री मारी, कूंदे काटे
जिस तरह के हालात मौके पर मिले है। उससे ये संभावना जताई जा रही है कि चोरों ने मकान के पीछे खाली पड़े प्लॉट में से मकान में एंट्री मारी। इसके बाद मकान के अंदर घुसकर सबसे पहले अंदर के मैन दरवाजे का कूंदा काटा और घर के दोनों कमरों में लगे ताले भी तोड़ने की बजाय उनके कूंदे काटे। जिसके कारण पड़ौसियों को भी किसी प्रकार की आवाज नहीं सुनीं। चोरों ने यह वारदात 27 या फिर 28 नवंबर की रात को अंजाम दिया है। पीछे प्लॉट में लगा एक पौधा भी टूटा हुआ मिला। वहीं दीवार पर मिट्टी मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here