Thursday, March 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने किया “झुंझुनूं के संस्थापाक झूंझा जाट” पुस्तक का विमोचन

झुंझुनूं। ऐतिहासिक वीर वसुंधरा झुंझुनूं के संस्थापक वीरवर झुझार सिंह की जीवनी पर आधारित लेखक राजेंद्र कस्वां द्वारा लिखित पुस्तक “झुंझुनूं के संस्थापक झुंझा जाट” का विमोचन स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा और प्रख्यात गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा ने किया। संस्था सचिव सुरेश जाखड़ ने बताया कि पूरे भारत में अपने साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए प्रख्यात झुंझुनूं जिले के संस्थापन इतिहास पर प्रकाश डालती ये नवीन पुस्तक है। समारोह में सर्वप्रथम मंत्री एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा वीर झुंझा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात आर्य समाज के डीवी शास्त्री द्वारा मंगलाचरण, महर्षि दयानंद महाविद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गायन से और कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद संस्था के सह सचिव बनवारी जाखड़ ने संस्था की भूमिका और ऐतिहासिक सामाजिक सरोकारों के कार्यों पर प्रकाश डाला। लेखक राजेंद्र कस्वां ने पुस्तक और झुंझुनूं के इतिहास पर व्याख्यान दिया। करोड़पति फकीर डॉ. घासीराम वर्मा ने समाज के लिए अपने सामर्थ्य अनुसार मदद करने का आह्वान किया। इसके पश्चात नेशनल यूथ आइकन विजयहिंद जालिमपुरा और कप्तान मोहनलाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा यात्रा निकाल कर नेहरा पहाड़ के शिखर पर राष्ट्रध्वज फहराने वाले 45 सदस्य दल को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सम्मानित मंच ने पुस्तिका का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान नेहरा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। जिसके लिए सभास्थल पर ही मंत्री खर्रा द्वारा नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ को निदेशालय को रिपोर्ट भेजने और स्वयं के स्तर पर पर्यटन मंत्री तक बात पहुंचने का वादा किया। अपने मुख्य वक्तव्य में बोलते हुए मंत्री खर्रा ने कहा कि वीरों का इतिहास आगामी पीढ़ी के लिए स्वर्णिम धरोहर है और झुंझुनूं जैसे जिले के संस्थापक के इतिहास पर पुस्तक के पठन से सर्वसमाज के लिए पथ प्रदर्शक का लाभ मिलेगा। खर्रा ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है अपने युवाओं और किशोर शक्ति को सही और सच्चा इतिहास परोसकर ही 2047 के विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नेहरा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों का धन्यवाद और आभार प्रकट किया। समारोह में पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विश्वंभर पूनियां, संरक्षक बजरंगलाल नेहरा, भाजपा नेता राजेंद्र भांबू, प्यारेलाल ढूकिया, डॉ. राजेश बाबल, कमलकांत शर्मा भी साथ रहे। इस दौरान सीए डॉ. रोहित चौधरी, टेंट हाउस के संचालक डॉ. रामपाल भेड़ा को संस्थान के लिए निशुल्क सेवा देने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के महेंद्र चौधरी, डॉ. हनुमान प्रसाद, एक्स सर्विस लीग के कैप्टन ताराचंद नूनियां, कैप्टन अमरचंद खेदड़, कैलाश सुरा, कैप्टन रामनिवास नितड़, राजेश जानूं ने भी मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संस्था के बलवीर नेहरा, महेश नेहरा, विजय गोपाल मोटसरा, कृष्ण गावड़िया, नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़, अशोक नेहरा, कुरड़ाराम, रणवीर थालौर, नेमीचंद पूनियां, विजेंद्र चौधरी, दयाराम श्योराण, विजय कृष्णियां, विद्याधर कृष्णियां, डॉ. इंद्र नेहरा, तोगड़ा सरपंच निशा चाहर, अरुणा सिहाग, बबिता चौधरी, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, प्रधानाचार्य रामस्वरूप जाखड़, मुकुंदाराम नेहरा, रामनिवास जानूं, पालाराम झाझड़िया, रणसिंह लोदीपुरा, सुमेर झाझड़िया, हरेंद्र किल्का, अमन राव, सूबे सिंह, सहदेव कस्वां, दलीप चनाना, वीरेंद्र धींवा, नेमीचंद सोहू, लक्ष्मण सिंह मील, आशीष नेहरा, डॉ. विजयपाल कस्वां, धर्मपाल डारा, राजेंद्र डांगी, राय सिंह तोगड़ा, प्रमोद जानूं, दयाराम पूनियां, सुमेर कुलहरि, शिवकरण कुलहरी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन विजयहिंद जालिमपुरा और मूलचंद झाझड़िया ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles