Thursday, March 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड 22 के उप चुनाव में अंकित भगेरिया चुने गए निर्विरोध पार्षद

चिड़ावा । नगर पालिका के वार्ड नंबर 22 में हुए उप चुनाव में भाजपा के अंकित भगेरिया निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए है। शुक्रवार को अंकित भगेरिया के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हुई और एसडीएम बृजेश कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। आपको बता दें कि अंकित भगेरिया नगरपालिका के संभवतया सबसे कम उम्र के पार्षद है। वहीं भगेरिया परिवार की तीसरी पीढी है। जो नगरपालिका में अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले उनकी दादी ललिता देवी भगेरिया पार्षद के साथ—साथ वाइस चेयरमैन और चेयरमैन रह चुकी है। उनके दादा अरूण कुमार भगेरिया पार्षद रह चुके है। उनके पिता ललित भगेरिया और चाचा अनूप भगेरिया पार्षद रह चुके हैं। उनकी चाची प्रेम देवी भगेरिया वर्तमान में पार्षद है। वहीं अब वे भगेरिया परिवार की तीसरी पीढी है। जो नगरपालिका में पहुंची है।

अंकित भगेरिया के निर्विरोध निर्वाचित होने पर मैन मार्केट कल्याण राय जी के मंदिर के पास माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, महामंत्री राजेश दहिया, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, डॉ. बीएल वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मोदी, बाबूलाल जांगिड़, पार्षद गंगाधर सैनी, महामंत्री पार्षद मदन डारा, पूर्व पार्षद महेंद्र कुमावत, कैप्टन शंकरलाल, पार्षद शशिकांत, सत्येंद्र कौशिक, देवरोड़ सरपंच प्रतिनिधि अनूप नेहरा, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका, रघुवीर डैला, रंगलाल लमोरिया, मुकेश जलिंद्रा, अशोक गोयल, सीए राहुल भीमराजका, प्रमोद चौधरी, घनश्याम चौधरी, रमेश जांगिड़, पवन शर्मा, राकेश सर्राफ, अमरसिंह तंवर, सुशील गुप्ता, अनिलराम भरोसा, विजेंद्र गोयल, अशोक पुजारी, सत्यनारायण मोदी, विजय महरानिया, एडवोकेट मनोज बजाज, अभिषेक महमिया, पुष्कर बजाज, विजयपाल चौधरी, कुलदीप भगेरिया, आशीष भगेरिया, प्रकाश रोहिला, महावीर चेजारा, पूरणमल मोदी, विष्णुकांत पांडेख् संजय सुलतानिया, प्रदीप दरोगा, सत्यनारायण जांगिड़, सज्जन सैनी, बाबू तंदूरी, रतन भारतीय, पीयूष बाछुका, मयंक मंड्रेलिया, रवि हलवाई, पंकज तोला, रवि सोनी, अशोक अग्रवाल, बिट्टू चौधरी, दिनेश झुंझुनूंवाला, सुधीर मालानी, अरविंद महमिया, उत्तम हलवाई, राजेंद्र अहलूवालिया, नितिन केडिया, सौरभ बाछुका, रजनीकांत मिश्रा, विशाल सारस्वत, मनीष किठाणिया, रवि गुप्ता, अमित कुठानिया, दिनेश मोदी, शुभम मोदी, आयुष मोदी, चेतन सुलतानिया, बाबूलाल स्वामी, श्यामसुंदर जलिंद्रा, कंपाउंडर श्यामसुंदर, अमित भगेरिया, अभिषेक, नीरज, मोहित, ईशु भगेरिया, गजेंद्र कुमावत, हर्षिल कुमावत, हरिकिशन सैनी, रवि शर्मा, विजय बागड़ी, राकेश बागड़ी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles