मंडावा के होटल में मृत मिली विदेश पर्यटक, स्विटजरलैंड से घूमने आई थी राजस्थान

0
4
मंडावा का वह होटल, जहां विदेशी पर्यटक का शव मिला।

मंडावा। स्विटजरलैंड से राजस्थान घूमने आई एक विदेशी पर्यटक की मंडावा के एक होटल में मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि हार्ट अटैक से मौत हो सकती है। पुलिस ने दूतावास को सूचना भिजवा दी है। पर्यटक का शव झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
झुंझुनूं ग्रामीण डीएसपी रोहिताश्व देवेंदा ने बताया कि 6 फरवरी की शाम को स्विजरलैंड की 78 वर्षीय जेनी मोरल अपने दो अन्य साथियों के साथ मंडावा के होटल में रुकी थी। आज सुबह कमरा नंबर 224 में जेनी मोरल अचेत अवस्था में मिली। जिसके बाद उनके साथियों ने रिसेप्शन पर इसकी सूचना दी। रिसेप्शन ने तुरंत डॉक्टर को कमरे में भेजा। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जानकारी ली। मंडावा पुलिस ने मृतक जेनी मोरल के शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक विदेशी पर्यटक जेनी मोरल की सूचना स्विजरलैंड दूतावास को भी दी गई है। होटल मैनेजर ने रिपोर्ट दी हैं। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

इधर, खुडाना में ससुराल में फंदे पर झूलता मिला युवक

फंदे पर झूलते मिले युवक की फाइल फोटो

बगड़ के खुडाना में पंचायत भवन के पास एक घर में एक युवक का फंदे पर झूलता हुआ शव मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि सीकर जिले के फतेहपुर इलाके के चांचीवाद बड़ा निवासी अशोक कुमार पुत्र शंकर लाल मेघवाल ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई विकास कुमार मेघवाल 7 फरवरी को अपने ससुराल खुडाना आया था। उसके ससुर वीरेंद्र सिंह, सास विमला देवी, पत्नी कांता, साला योगेश, साढू प्रवीण, साली सुनीता, काकेर ससुर प्रमोद व अन्य ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और उसे फंदे पर लटका दिया। उधर, पत्नी कांता के घरवालों का कहना है कि बुधवार की रात वे खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो खाली पड़े एक कमरे में कांता का पति विकास फंदे पर झूल रहा था। तब पुलिस को सूचना दी। दोपहर में विकास के परिजन खुडाना आए। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा। मौके पर आई एफएसएल टीम ने साक्ष्य उठाए। शव का बगड़ सीएचसी में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

5 महीने पहले हुई थी शादी
चांचीवाद बड़ा फतेहपुर निवासी विकास व खुडाना निवासी कांता की शादी 5 महीने पहले 8 सितंबर को हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के बाद कांता एक बार ससुराल गई थी। विकास बुधवार की रात को कांता को लेने आया था। यहां पर कहासूनी हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here