कालोटा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या की

0
4
मृतका सरोज

झुंझुनूं। जिले के बबाई क्षेत्र की ढाणी मानोठी तन कालोटा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला की मौत के मामले में पीहर पक्ष ने उसके प्रेमी व उसकी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार महिला सरोज करीब 8 माह से कालोटा में आरोपी किशनसिंह निर्वाण के साथ रह रही थी। बबाई थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि चूरू जिले के राजगढ़ इलाके गांव झुगली निवासी सरोज (32) पुत्री सवाई सिंह करीब आठ माह से कालोटा पंचायत की ढाणी मानोठी के किशन सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसकी बुधवार शाम को मौत हो गई। इस संबंध में मृतका सरोज के पिता झुगली निवासी सवाई सिंह पुत्र दान सिंह ने आरोपी किशनलाल व उसकी मां कृष्णा देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव किशनलाल को सौंप दिया।

2008 में हुआ था पहला विवाह, तीन बच्चे भी

बबाई अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जांच करती पुलिस।

मृतक सरोज की मां कौशल्या देवी ने बताया कि उसकी बेटी का पहला विवाह टांई निवासी राजेंद्र के साथ 2008 में हुआ था। लेकिन ससुराल पक्ष ने उसको प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह घर पर ही रहने लगी। करीब 8 माह से सरोज मनोठी की ढाणी तन कालोटा निवासी किशन सिंह के साथ रहने लगी और मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। मृतका के दो बेटी व एक बेटा है। किशन सिंह शराब का आदी है। उसने शराब के नशे में 4-5 दिन पहले भी सरोज के साथ मारपीट की थी। बुधवार को भी अपनी मां के साथ मिलकर सरोज के साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।

मारपीट के कारण हो गई थी बेहोश, पड़ोसी महिलाओं ने पहुंचाया अस्पताल
सरोज के प्रेमी किशनसिंह व किशनसिंह की मां कृष्णा देवी ने दो दिन पहले खेत में सरोज के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस दौरान सरोज के पेट पर चोट लग जाने से वह बेहोश हो गई थी। उसे अधमरा समझ किशनसिंह वहां से चला गया। इसके बाद पड़ोस की महिलाओं ने सरोज को बबाई के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here