हार्डकौर बदमाश मदिया गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला पकड़ा गया

0
8
अंतरराज्यीय हथियार तस्कर

मंडावा। पुलिस ने अंतरराज्यी  हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसी तस्कर ने जिले के हार्डकौड बदमाश मदिया गैंग को हथियार सप्लाई किए गए थे। तस्कर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 36 मामले दर्ज हैं। एक मामला मंडावा थाने में 2020 में दर्ज हुआ था, तब तस्कर ने मदिया गैंग को हथियार सप्लाई किए थे।
एसपी देवेंद्र विश्नोई के निर्देशानुसार वांछित अपराधियो की धरपक्कड़ अभियान के तहत मंडावा एसएचओ सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन साल से चल रहे फरार बदमाश अंतरराज्जीय कुख्यात हथियार तस्कर ईश्वरसिंह को गिरफतार किया। मंडावा एसएचओ सुरेश कुमार रोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि कुख्यात हथियार तस्कर के विरूद्व विभिन्न राज्यों में 36 मामले दर्ज दर्ज है। एसएचआंे ने बताया कि मंडावा पुलिस ने बदमाश को बाड़मेर जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफतार किया है। हार्डकोर बदमाश मदिया गैंग ने 2020 में मध्यप्रदेश निवासी ईश्वर सिंह से हथियार खरीदे थे। हथियार ओर कारतूस बरामदगी में बदमाश करीब तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कुख्यात हथियार तस्कर ईश्वर सिंह पुत्र प्रधानसिंह जाति सिगलीकर निवासी ब्लॉक कालोनी बारिया पुलिस थानागंधवानी जिला धार मध्यप्रदेश का निवासी है। बदमाश के खिलाफ राजस्थान सहित हरियाणा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, गुजरात में मामले दर्ज है। मंडावा पुलिस ने बदमाश को एमजेएम कोर्ट झुंझुनूं में पेश किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

चिड़ावा में 160 ग्राम गांजे के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

चिड़ावा पुलिस ने गोगाजी मंदिर के पास गांजे के अवैध खरीद फरोख्त के मामले में एक बुजुर्ग को  गिरफ्तार कर उसके पास से 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एनडीपीएस एक्ट में पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी राजेश स्वामी पुत्र सत्यनारायण को गिरफ्तार किया है। सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here