हज यात्रा पर गई जाबासर की महिला की तेज गर्मी से सऊदी में मौत, मक्का में ही सुपुर्दे खाक करेंगे

0
6
शहनाज बानो

झुंझुनूं । हज यात्रा पर गई जिले के जाबासर की एक महिला की सऊदी अरब के मीना शहर में भीषण गर्मी की वजह से मौत हो गई। जाबासर के सेवानिवृत्त फाैजी माेहम्मद यूनुस अपनी पत्नी शहनाज बानो (64) के साथ 22 मई को झुंझुनूं से हज यात्रा पर गए थे। वे वहां हज के अरकान पूरे कर रहे थे। 16 जून काे मीना शहर के नजदीक अराफात में शैतान काे कंकर मारने की रस्म पूरी कर मीना शहर लौट रहे थे। इसी दौरान भीषण गर्मी की वजह से शहनाज बानाे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी माैत हाे गई। उसे मक्का में ही दफनाया जाएगा। परिजनाें के पास 17 जून काे इसकी सूचना आई। इसके बाद हज पर गए अन्य रिश्तेदाराें लादूसर निवासी भंवर अली, झुंझुनूं के खादिम उल्ल हुजाज अावेश से संपर्क किया। उनके बेटे माेहम्मद इमरान ने बताया कि अम्मी काे मक्का में ही सुपुर्दे खाक किया जाएगा। राज्य हज कमेटी के सदस्य रियाज फारूकी ने बताया कि राजस्थान से चार हज यात्रियाें की माैत की जानकारी मिली है। इसमें तीन महिलाएं हैं। फारूकी ने परिजनाें से बातचीत कर माैत पर अफसाेस जताते हुए सब्र करने की अपील की।

जाबासर निवासी सेवानिवृत्त नायक माेहम्मद यूनुस खान व उनकी पत्नी शहनाज बानाे पिछले साल ही हज यात्रा पर जाने वाले थे। उनका बेटा माेहम्मद इमरान उन्हें हज कराना चाहता था, लेकिन पारिवारिक कारणाें के चलते पिछले साल वे हज यात्र पर नहीं जा सके थे। इस बार दाेनाें ने हज के लिए अावेदन किया अाैर दाेनाें का हज यात्रा के लिए चयन हाे गया। 22 मई काे जयपुर से उनकी फ्लाइट थी। 5 जुलाई काे इनके वापस अाने का कार्यक्रम था, लेकिन 16 जून काे शहनाज बानाे की माैत हाे गई। उनके बेटे माेहम्मद इमरान खान ने बताया कि अम्मी की ख्वाहिश थी कि वे अल्लाह के दर पर हज करने जाए। हज से आने पर हम लाेग 5 जुलाई काे जयपुर एयरपाेर्ट पहुंचकर इस्तकबाल की तैयारी कर रहे थे।

झुंझुनूं जिले से 72 लाेग गए हैं हज यात्रा पर
झुंझुनूं जिले से इस बार 72 लोग हज यात्रा पर गए थे। इनमें 35 महिलाएं और 37 पुरुष थे। शहनाज अपने पति के साथ हज पर गई थी। हज यात्रा के दाैरान इस बार भीषण गर्मी से हाजियाें काे काफी परेशानी हुई। मक्का में तापमान 51 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। इस दाैरान लाेगाें काे काफी परेशानी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here