झुंझुनू । राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम 65 आईपीएस की तबादला सूची जारी कर पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल किया है। इस तबादला सूची में शेखावाटी के चारों जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। इनमें सीकर झुंझुनू चूरू व नीमकाथाना एसपी शामिल है। तबादला सूची के अनुसार सीकर में राम मूर्ति जोशी को एसपी लगाया गया है। वहीं झुंझुनू में ज्ञानचंद यादव नए एसपी होंगे। वे देवेंद्र बिश्नोई की जगह लेंगे। इसी तरह चूरू में राजेंद्र कुमार मीणा को व नीम का थाना में प्रवीण नायक को एसपी लगाया गया है। परवीन चूरू एसपी थे।
तबादला सूची के अनुसार सीकर के एसपी देशमुख परिस अनिल को एसओजी जयपुर में उपमहानिरीक्षक लगाया गया है। इसी तरह झुन्झनू एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई को अजमेर एसपी लगाया है। नीमकाथाना एसपी अनिल कुमार को भिवाड़ी एसपी लगाया है। चुरु एसपी प्रवीण नायक लुणावत को नीम का थाना लगाया गया है। झुंझुनू लगाए गए ज्ञानचंद यादव पुलिस आयुक्तालय जयपुर में पुलिस उपायुक्त थे। चूरू लगाए गए राजेंद्र कुमार मीणा भी पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपयुक्त थे। इसी तरह सीकर में लगाए गए राम मूर्ति जोशी इंटेलिजेंस जयपुर में एसपी थे।
सवा पांच साल में झुंझुनूं में बदले सात एसपी
– देवेंद्र विश्नाेई : 4 अक्टूबर 2023 काे जाॅइन किया, 16 फरवरी 2024 काे तबादला
– श्यामसिंह महला : 7 जून 2023 को जॉइन किया,2 अक्टूबर 2023 को तबादला
– मृदुल कच्छावा : जुलाई 2022 में आए, जून 2023 में तबादला
– प्रदीप माेहन शर्मा : अक्टूबर 2021 में जॉइन किया, जुलाई 2022 में तबादला
– मनीष त्रिपाठी : जनवरी 2021 में आए,अक्टूबर 2021 में हटाया
– जगदीशचंद्र शर्मा : फरवरी 2021 में जॉइन किया, जनवरी 2022 में हटाया
– राजेंद्र प्रसाद गाेयल : अगस्त 2018 आए, जनवरी 2019 में तबादला
इन सात एसपी में सबसे लंबा कार्यकाल मृदुल कच्छावा व सबसे कम श्यामसिंह का रहा
सवा पांच साल में सात एसपी बदले, चार का तबादला 27 माह में, पिछले अाठ महीने में दाे एसपी बदले गए हैं। एसपी श्यामसिंह का पौने चार महीने अाैर अब देवेंद्र विश्नाेई का साढ़े चार महीने में तबादला किया गया है। झुंझुनूं में सवा पांच साल में अाठ एसपी एसपी बदले जा चुके हैं। इनमें भी चार का तबादला तो महज 27 महीनों के दौरान ही कर दिया गया। सवा पांच साल में सबसे कम कार्यकाल श्यामसिंह का रहा। दूसरा सबसे कम कार्यकाल विश्नाेई का रहा। राजेंद्रप्रसाद गोयल काे पांच माह व मनीष त्रिपाठी को नौ महीने में बदल दिया गया था। प्रदीपमोहन शर्मा को 10 माह, जगदीश प्रसाद, गौरव यादव व मृदुल कच्छावा का कार्यकाल भी 11-11 महीने ही रहा।
नीमकाथाना, चूरू अाैर सीकर के एसपी भी बदले
सीकर एसपी पद पर राममूर्ति जाेशी काे लगाया गया है। राजेंद्र कुमार मीणा चूरू के नए एसपी हाेंगे। प्रवीण नायक नूनावत नीमकाथाना के नए एसपी होंगे। वे इससे पहले चूरू एसपी थे। नीमकाथाना एसपी अनिलकुमार बेनीवाल को भिवाड़ी लगाया है। नूनावत 4 महीने ही चूरू एसपी रहे। बेनीवाल 8 अगस्त 2023 को ही नीमकाथाना के पहले एसपी बने थे। हालांकि उन्हें जून में नीमकाथाना ओएसडी के तौर पर लगाया गया था। चूरू से पहले नूनावत काे नए जिलों की घोषणा के बाद कुचामन-डीडवाना एसपी लगाया था। एसपी नूनावत ने 14 अक्टूबर को चूरू में एसपी पद पर पद ग्रहण किया था।
