ये पार्टी भी दिखाएगी अब दम, गांव—गांव शुरू किए अभी से दौरे

0
197

परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा का भव्य शुभारंभ 27 नवंबर को चिड़ावा की पावन धरा, बावलिया बाबा समाधि स्थल से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने चिड़ावा में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भारती ने बताया कि यह यात्रा संपूर्ण भारत में सकारात्मक परिवर्तन और सुव्यवस्थित प्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति–धर्म से ऊपर उठकर देशहित में राजनीति करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। आज देश में धनबल की राजनीति को बढ़ावा मिल रहा है, लेकिन परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ऐसी व्यवस्था चाहती है जिसमें प्रत्येक नागरिक को समान अवसर मिले। उन्होंने बताया कि पार्टी देश में प्रमुख सुधार लागू करवाने की मांग करती है। जिसमें सामान्य व समान शिक्षा का अधिकार, समान एवं सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था, एक देश–एक टैक्स नीति, महिलाओं की सुरक्षा हेतु सख्त कानून, पूरे देश में समान वेतनमान लागू करना, एक देश–एक पेंशन, पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश, किसानों की फसल का उचित मूल्य, 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर किसानों व छोटे व्यापारियों के लिए पेंशन योजना, महिलाओं की हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना आदि है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में योगदान दें। हम अपना जीवन देश के लिए समर्पित करते हैं, आप भी इस दिशा में एक कदम बढ़ाएं, उन्होंने कहा।

राजस्थान में यात्रा का प्रथम चरण
यात्रा के पहले चरण में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से संवाद किया जा रहा है। दूसरे दिन यात्रा पिलानी और सूरजगढ विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। जहां राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह मीणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह, सीकर जिलाध्यक्ष चिरंजीलाल शर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सिंह शेखावत, नारायण छगन, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष गुरुचरण सिंह, रामकुमार, गुरप्रीत सिंह सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच अपने विचार रखे। इस दौरान जनता का भी अपार समर्थन मिला एक मजबूत नींव रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here