यमुना जल समझौता कर जयपुर लौटे सीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत करने झुंझुनूं से पहुंचे भाजपाई

0
4
जयपुर एयरपोर्ट पर सीएम का स्वागत करते भाजपाई।

झुंझुनूं। शेखावटी की वर्षों पुरानी यमुना के पानी की मांग को पूरा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में उत्साह से स्वागत किया। यमुना जल को लेकर हरियाणा व राजस्थान के बीच एमओयू करने के बाद पहली बार जयपुर लौटे सीएम के स्वागत में ज़िले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे और सीएम का स्वागत व अभिनंदन किया।

इस दौरान नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व सांसद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत, पूर्व विधायक सुभाष पूनियां, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, भवानीशंकर शर्मा, जिला महामंत्री राजेश दहिया, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री मंजू सैनी, महेंद्र चंदवा, जिला उपाध्यक्ष मदनलाल सैनी, शेरसिंह निर्वाण, सुशीला सीगड़ा, जिला प्रवक्ता राकेश पाटन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतनसिंह तंवर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, संजय गोयल, महेंद्र जांगिड़, शब्दप्रकाश बियाला, अरुणा सिहाग, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुभाष सैनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यमुना नहर की पुरानी डीपीआर की मंजूरी के लिए ग्राम ग्राम में धरना आज
यमुना जल महासंघर्ष समिति झुंझुनूं की तरफ से 20 फरवरी को जिले भर के ग्रामों में 31000 करोड़ रुपए की 6 पाइपलाइनों की बनी पुरानी डीपीआर की मंजूरी के लिए धरना दिया जाएगा। यमुना जल महासंघर्ष समिति ने हरियाणा व राजस्थान के बीच यमुना जल को लेकर हुए एमओयू को सन 1994 के समझौते के अनुसार झुंझुनूं जिला (पुराना) व राजगढ तहसील (चुरू) को सिंचाई व पीने के पानी के लिए निर्धारित जल में कटौती को पहले ही अस्वीकार्य बताया था। तीन पाइपलाइन की बजाय तीन जिलों के बढे हुए क्षेत्रफल के अनुसार पाइपलाइन व पानी की मात्रा बढानी चाहिए थी। पुरानी डीपीआर की स्वीकृति के लिए संघर्ष जारी रहेगा। यह जानकारी यमुना जल महासंघर्ष समिति के प्रवक्ता एडवोकेट फूलचंद बर्वर और रामचंद्र कुलहरि ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here