Friday, May 9, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुंबई के कपड़ा बाजार की प्रमुख संस्था हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के सुशील गाडिया अध्यक्ष बने

झुंझुनूं। मुंबई के कपड़ा बाजार की 126 वर्षीय प्रमुख संस्था हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स के वर्ष 2023- 2025 के लिए झुंझुनूं प्रवासी सुशील रामस्वरूप गाडिया को नया अध्यक्ष एवं गोविंद सराफ को उपाध्यक्ष चुना गया है। आगामी 2 वर्षों के लिए चुनी गई कार्यकारिणी में रामकिशोर दरक, महेंद्र कुमार जैन, अमृत खिवेसरा संयुक्त सामान्य मंत्री तथा अनुराग पोद्दार कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष रामस्वरूप सुशील गाडिया कपड़ा एक्सपोर्ट और आढत व्यवसाय से जुड़े होने के साथ ही विगत कई वर्षों से चैंबर से सक्रियता से जुड़े हुए हैं। वे चैंबर द्वारा संचालित मारवाड़ी कॉमर्शियल हाई स्कूल के अध्यक्ष एवं वर्तमान में मारवाड़ी कॉमर्शियल हाई स्कूल एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी भी है। वे चैंबर द्वारा गठित कई समितियों के सदस्यों के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे है। साथ ही मुंबई महानगर की कई अन्य सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से भी सक्रियतापूर्वक जुड़े हुए हैं। उपाध्यक्ष गोविंद सराफ भी चैंबर से वर्षों से जुड़े हुए हैं तथा वर्तमान में चेंबर द्वारा संचालित हिंदुस्तान चैंबर चिकित्सालय के अध्यक्ष है, लवाद समिति एवं स्कूल कमेटी में भी काफी सक्रिय है। वे श्री हरि सत्संग समिति एवं परमार्थ जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में भी वरिष्ठ पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अन्य नवनियुक्त सभी पदाधिकारी भी कई वर्षों से चैंबर से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।  सुशील रामस्वरूप गाडिया को हिंदुस्तान चैंबर के अध्यक्ष चुने जाने पर झुंझुनू में हर्ष एवं खुशी का माहौल है। माई झुंझुनू डॉट कॉम समाचार पत्र एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के प्रमुख ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान, श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई एवं सीए पवन केडिया सहित अन्य जन ने खुशी प्रकट करते हुए बधाई प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles