पैसे देकर लाई गई एक और दुल्हन सबकुछ साफ करके हुई ‘फुर्रर’, बिचोलियों ने लिए थे 2 लाख रुपए

0
7
शादी में फेरों की फाइल फोटो

बुहाना। जिले में एक बार फिर पैसे लेकर शादी करवाने वाले और फिर दुल्हने घर को साफ करके जाने के मामले आने लगे है। लगातार दो मामले बुहाना क्षेत्र से आए है। जिसमें परिवार के लोग अपने लाडले को ब्याहने के लिए मोटी रकम देकर दुल्हन खरीदकर लाए। घर बसा, इसका जश्न मनाया और रातों रात ये दुल्हनें घर को ही साफ कर नौ दो ग्यारह हो गई। ताजा मामला निम्बास गांव का है।

नानवास के बाद अब निम्बास गांव में भी शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन ससुराल वालों को चुना लगाकर घर से गहने और पैसे लेकर अपने भाई के साथ फरार हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निम्बास के शेरसिंह राजपूत ने इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार नीमराणा की सुनिता के साथ उसकी शादी हुई थी। निम्बास के ही नरेंद्र उर्फ बिल्लू, अलवर का रवि, नीमराणा की बिमला और धनराज ने शादी के नाम पर दो लाख रुपए लिए थे। हिंदू रिति-रिवाज के साथ फेरे की रस्म कर शादी करने के बाद शेर सिंह अपनी दुल्हन को लेकर निम्बास गांव में अपने घर आ गया। दूसरे दिन दुल्हन सुनिता का भाई उसे लेने आ गया। रात को निम्बास गांव में ही रूक गया। शेरसिह ने रात को उठकर देखा तो दुल्हन कमरे से गायब मिली। शादी में तैयार कराए गहने व नकदी गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोटेरी पर लिखा पढी भी नहीं आ रही काम
पहले जो मामले आते थे। उसमें पैसे देकर दुल्हनों का सौदा किया जाता था। एक मंदिर में जाकर फेरे लिए जाते थे और फिर दुल्हन को घर लाया जाता था। लेकिन ये दुल्हनें पैसे और गहने लेकर ना केवल परिवार के बहू आने की खुशी में खलल डाल देती थी। बल्कि सबकुछ साफ करके गम भी देकर जाती थी। इसके बाद अब पक्की शादी हो और दुल्हन कहीं जाए नहीं। इसके लिए नोटेरी समेत कोर्ट में लिखा पढी भी होने लगी है। लेकिन फिर भी पैसे से लाई गई दुल्हनें नहीं टिक रही है। ब्याज पर पैसे लेकर गरीब परिवार अपने लाडले की शादी करवाते है और ये लुटेरी और ठग दुल्हन सबकुछ लेकर फुर्रर हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here