Monday, May 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा बॉर्डर पर दो साधुओं के शव मिले, शिनाख्त नहीं, दूसरी जगह हत्या कर डालने का अंदेशा

पचेरी कलां। थाना इलाके के हरियाणा बॉर्डर पर नावता गांव में कच्चे रास्ते पर दो साधुओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो साधुओं में से एक के सिर पर चोट का निशान है। जिससे पुलिस हत्या की आशंका जाहिर कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संभवतया किसी ने दूसरी जगह हत्या कर शव कार में लाकर यहां डाले गए हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध कार नजर आई है, जो नारनौल की तरफ से आती दिखाई दे रही है और महज 5 मिनट बाद ही वापस लौट जाती है। पुलिस को शक है कि इसी कार में शव लाकर डाले गए हैं। दोनों की अभी कोई पहचान नहीं हो सकी हैं। सूचना पर बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर व पचेरी कलां थानाधिकारी राजपाल यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बुहाना के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया हैं।

फिलहाल पुलिस आसपास के साधुओं को बुलकार मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई हैं। इसके लिए पचेरी कलां पुलिस ने हरियाणा पुलिस की भी मदद मांगी है। हरियाणा पुलिस के साथ दोनों मृतकों की फोटो साझा की गई है। इसके अलावा पचेरी कलां पुलिस भी नारनौल तक सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसएचओ राजपाल यादव ने बताया कि जल्द ही दोनों की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पचेरी कलां थानाधिकारी राजपाल के मुताबिक नावता से ईंट भट्टे की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के नजदीक दाेनाें के शव पड़े हुए थे। सुबह ईंट भट्टे पर जाने वाले व्यक्ति ने दाे शव पड़े देखकर पुलिस काे सूचना दी। सूचना के बाद पचेरी कलां थानाधिकारी राजपाल, डीएसपी नाेपाराम भाकर, एएसपी सिकाऊ फूलचंद मीणा माैके पर पहुंचे। एफएसएल, एमअाेबी व डाॅग स्कवाॅयड की टीमें बुलाई गई। इन्हाेंने साक्ष्य उठाए। पुलिस ने दाेनाें शवाें काे बुहाना के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शवाें की पहचान नहीं हाे पाई है।

पुलिस ने नारनाैल तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, साधुअाें की पहचान कराने के प्रयास
मृतक साधुओं में से एक के सिर पर व प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान हैं जबकि दूसरे के गले में ताैलिया बंधा है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। दाेनाें साधुअाें ने धाेती व बनियान पहन रखे हैं। दोनों की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने बाॅर्डर इलाके के गांवाें व कस्बाें से साधुओं को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए हैं। इसके लिए पचेरी कलां पुलिस ने हरियाणा पुलिस की भी मदद मांगी है। झुंझुनूं पुलिस गोद बलाहा, शिमला, भाखरी, गहली नारनौल तक सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसएचओ राजपाल यादव ने बताया कि जल्द ही दोनों की शिनाख्त कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles