उदयपुरवाटी। राजस्थान प्रदेश में हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती तो बताता उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र को गोद लेना किसे कहते हैं। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कस्बे के सरकारी स्कूल खैल मैदान में आयोजित लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। गहलोत ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार का मुख्य काम जनता के हित में करना होता है। जबकि भाजपा सरकार में बैठे लोग कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद करने में समय लगा रहे हैं। बल्कि जनता ने विकास के लिए चुना था। बाधा बनने के लिए भाजपा को नहीं चुना था। केन्द्र सरकार ने 10 साल में एक भी जनहित का काम नहीं किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी गई टिकट के बारे में भी कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे व सोनिया गांधी ने बृजेंद्र ओला को सोच समझकर ही टिकट दी है। आप कांग्रेस प्रत्याशी ओला को मजबूती प्रदान करें। गहलोत ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए भाषण दिया था। लोकसभा चुनाव में बृजेंद्र वाला के पक्ष में संबोधित करने आए गहलोत ने गोलमाल भाषण देकर वापस जयपुर की तरफ प्रस्थान कर गए। आपको बता दें कि बृजेंद्र ओला व इनके पिता स्वर्गीय शीशराम ओला गहलोत के विरोधी रहे हैं। जब पिछली गहलोत सरकार पर संकट आया तो विरोधी खेमे में ओला मानेसर बैठे नजर आए। मीटिंग में उम्मीद के अनुसार भीड़ भी नजर नहीं आई तो गहलोत ने भाषण में कोई रुची नहीं दिखाई।

सभा को चौमूं विधायक शिखा मील बराला, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी, पिलानी विधायक पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, नवलगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा, खेतड़ी पूर्व विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली, सफाई कर्मचारी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मंत्री किशन जैदिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, यूथ कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, कार्यकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय तसीड़, खलील बुडाना, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, गुढ़ागौड़जी ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खेदड़ सहित दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी ओला के समर्थन में आम सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान राकेश जमालपुरिया, नरेश कटारिया, राजेन्द्र मारवाल, शिवप्रसाद चेजारा, पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी, पार्षद महेन्द्र सैनी, कुलदीप कटारिया, रामकरण सैनी, प्रभातीलाल सैनी चिराना, पूर्व सरपंच ख्यालीराम टोडी, विजयपाल भाटीवाड़, जयंत मूंड, राजीव गौरा, दीपक बागड़ी, पार्षद श्यामाराम सैनी, पार्षद भागीरथमल सैनी, पार्षद विश्वेश्वरलाल सैनी, संदीप जीनगर, बलाराम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि महावीर प्रसाद सैनी, पार्षद प्रतिनिधि लालचंद सैनी, पूर्व सरपंच अर्जुनलाल वर्मा, संजय तंवर सहित सैंकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।