Wednesday, May 21, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सीएम भजनलाल मंत्रिमंडल में शेखावाटी काे महज एक राज्यमंत्री का पद मिला

झाबरसिंह खर्रा

झुंझुनूं। पिछले 25 साल के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में शेखावाटी को सबसे कम प्रतिनिधित्व मिला है। इस बार सीएम भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शेखावाटी के सीकर-चूरू व झुंझुनूं से सिर्फ एक को मंत्री बनाया गया है। जबकि इससे पहले हर बार तीन या इससे अधिक मंत्री बनते रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में शेखावाटी की 21 सीटों में से जनता ने भाजपा काे सिर्फ 6 सीटें ही दी। कांग्रेस को 14 सीटें मिली। एक सीट बसपा के खाते में गई है। ऐसे में नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में शेखावाटी से महज श्रीमाधाेपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा काे ही जगह दी गई है। उन्हें भी राज्य मंत्री ही बनाया गया है। जबकि इस बार झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ सीट से भाजपा के विक्रमसिंह जाखल, खेतड़ी से इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, चूरू से हरलाल सहारण, श्रीमाधाेपुर से झाबरसिंह खर्रा, धाेद से गाेरधन वर्मा व खंडेला से सुभाष मील ने जीत हासिल की थी। इनमें से खर्रा काे ही मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। जबकि नवलगढ़ विधायक विक्रमसिंह जाखल व चूरू के हरलाल सहारण भी मंत्री पद की दाैड़ में थे, लेकिन साेशल इंजीनियरिंग के चलते पार्टी ने जाट समाज से आने वाले झाबरसिंह खर्रा काे राज्य मंत्री बनाया। उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

पहली गहलाेत सरकार में शेखावाटी से थे छह मंत्री
1998 में बनी गहलाेत सरकार में शेखावाटी से छह मंत्री थे। जिसमें खेतड़ी विधायक डाॅ. जितेंद्र सिंह काे जलदाय मंत्री, रामनारायण चाैधरी काे ऊर्जा मंत्री, लक्ष्मणगढ़ विधाकय परसराम माेरदिया गृहराज्यमंत्री, श्रीमाधाेपुर विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत काे कृषि राज्यमंत्री, तारानगर विधायक चंदनमल बैद काे वित्त एवं अाबकारी, सुजानगढ़ विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल काे पंचायतीराज एवं खेल मंत्री बनाया गया था।

गहलाेत की दूसरी सरकार में थे शेखावाटी के सात मंत्री थे
2008 में बनी गहलाेत सरकार में शेखावाटी से सात मंत्री थे। इसमें खेतड़ी विधायक डाॅ. जितेंद्र सिंह काे पीएचईडी, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, श्रीमाधाेपुर विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत काे विधानसभाध्यक्ष, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक काे उद्याेग व अाबकारी मंत्री, बृजेंद्र अाेला काे अापदा प्रबंधन इंदिरा गांधी नहर राज्यमंत्री, नवलगढ़ विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा काे चिकित्सा राज्यमंत्री, उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा काे पर्यटन एवं हाेमगार्ड राज्यमंत्री, सुजानगढ़ विधायक भंवरलाल मेघवाल काे शिक्षा मंत्री बनाया गया।

2018 में गहलाेत सरकार में थे शेखावाटी से तीन मंत्री
2018 के विधानसभा चुनाव में शेखावाटी से तीन मंत्री थे। इसमें गाेविंद सिंह डाेटासरा काे शिक्षा मंत्री, मास्टर भंवरलाल मेघवाल काे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बृजेंद्र अाेला काे परिवहन व राजेंद्र गुढ़ा काे सैनिक कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया था। इसके अलावा कई विधायकाें काे अायाेग व बाेर्डाें में भी शामिल किया गया था।

वसुंधरा की पहली सरकार में शेखावाटी से थे तीन मंत्री
2003 में वसुंधरा सरकार में चूरू विधायक राजेंद्र राठाैड़ पीडब्ल्यूडी मंत्री थे, सुजानगढ़ खेमाराम मेघवाल खान राज्यमंत्री थे, सुमित्रा सिंह काे विधानसभाध्यक्ष बनाया गया था। प्रेमसिंह बाजाैर सैनिक कल्याण बाेर्ड चेयरमैन अध्यक्ष बनाया।

वसुंधरा की दूसरी सरकार में तीन मंत्री थे

वसुंधरा राजे सिंधिया की 2013 में बनी दूसरी सरकार में शेखावाटी से तीन मंत्री बनाए गए थे। इनमें चूरू विधायक राजेंद्र सिंह राठाैड़  को चिकित्सा व पंचायतीराज मंत्री, रतनगढ़ विधायक राजकुमार रिणवां को खान मंत्री बनाया गया। जबकि पिलानी विधायक सुंदरलाल काका को एससी अायाेग का अध्यक्ष बनाकर केबिनेट मंत्री का दर्जा और प्रेमसिंह बाजौर को सैनिक कल्याण बाेर्ड चेयरमैन बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था।

झाबर सिंह खर्रा के मंत्री बनने पर सीकर में जश्न: आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर से विधायक झाबर सिंह खर्रा को सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाट बाजार में जमकर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles