Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
चिड़ावा, 11 जून।
वार्ड नं. 29 के पार्षद अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर कोरोना काल में जरूरतमंदों को दी गई सहायता राशि वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में अनिल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 सहायता राशि के रूप में श्रमिक, गरीब, असहाय, जरूरतमंद परिवारों के लिए 2500 रुपए सहायता राशि दी गई है। जिसकी सूची नगरपालिका चिड़ावा द्वारा बनाई गई है। जिसमे भारी धांधली व भ्रष्टाचार किया गया है। जिससे वार्ड नम्बर पुराना 11 नया वार्ड 29 एवं चिड़ावा के सभी वार्डों में भी सहायता राशि के पात्र गरीब, जरूरतमंद व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए है एवं कई वार्डों में रसूखदार एवं साधन संपन्न व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल किए गए है। जो कि पात्र व्यक्तियों के हितों पर कुठार घात है। पार्षद शर्मा ने मुख्यमंत्री से सूची बनाने में की गई धांधली एवं भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करवा कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की मांग की है। पत्र की प्रति डीएलबी, एसीबी, कलेक्टर, एसडीएम व ईओ को भेजी गई है।
- Advertisement -