Jhunjhunu Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
- Advertisement -
कोलसिया, 8 जून।
पिलानी कस्बे में फिल्माई गई राजस्थानी फ़िल्म एजुकेटेड बीनणी व हिंदी फिल्म रिजवान की नायिका केयूरी शाह ने पर्यावरण संरक्षण पर एक शॉर्ट फिल्म नर्चर-नेचर का निर्देशन किया है। जिसका अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव ग्लोबल नेटवर्क में चयन कर लिया गया है। इन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान जब सोशल मीडिया व टीवी पर मोर, हिरण, हाथी जैसे जानवर मदमस्त घूमते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं बिना सफाई अभियान के गंगा, यमुना नदियां साफ बहती नजर आ रही थी। पानी शुद्ध हो गया। प्रदूषण कम हो गया। हवा शुद्ध हो गई आदि दृश्य देखकर मन में लघु फ़िल्म बनाने का ख्याल आया और स्क्रिप्ट लिख डाली। मोबाइल फोन के जरिए देश विदेश के 27 कलाकारों ने प्रशासन व देशवासियों से अलग अलग सवाल पूछे।बस इसी आधार पर फ़िल्म तैयार हो गई। फ़िल्म की शूटिंग घर पर ही वीडियो कॉल द्वारा की गई। फ़िल्म में एक्टर्स के अलावा सिंगर, डांसर, पत्रकार, इंजीनियर, फिजीयोथेरेपिस्ट, पॉलिटिशियन्स, टीचर्स, बिजनेसमैन आदि अलग अलग फील्ड के लोग हैं। जो इंडिया के अलावा अमेरिका, इटली, डेनमार्क, मिश्र, ओमान, मलेशिया, केनेडा जैसे देशों में रहते हैं। डायरेक्टर शाह ने पूरी टीम का आभार प्रकट किया है।
- Advertisement -