Thursday, February 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

विश्व मातृ दिवस पर नवलगढ़ में सामाजिक संस्था संजीवनी ने 26 माताओं का सम्मान किया

नवलगढ़। विश्व मातृत्व दिवस के अवसर पर जांगिड़ अस्पताल में संजीवनी द्वारा प्रेरणा स्रोत जननी सम्मान कार्यक्रम हर्षोल्लास व भव्यता से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने की। मुख्य अतिथि पोदार ट्रस्ट के सचिव मोतीचंद मालू थे। मुख्य वक्ता इंजीनियर भंवरलाल जांगिड़ थे। विशिष्ट अतिथि डाॅ. सत्येंद्रसिंह प्राचार्य पोदार काॅलेज, समाजसेवी कैलाश चोटिया, रामावतार सबलानिया सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा के हिंदी व्याख्याता विनोद कुमार तथा कार्यक्रम के प्रायोजक एसके ज्वैलर्स के संचालक सुरेश सोनी थे। सभी माताओं को प्रेरणा स्रोत जननी सम्मान प्रतीक चिह्न व पिता को मालाओं से सम्मानित किया गया। डाॅ. अंजू शर्मा धर्मपत्नी संजय कुमार, जिनके एक बेटा डॉक्टर दूसरा इंजीनियर है। अनिता पोदार धर्मपत्नी संजय पोदार के बेटी बेटा सीए है। अरूणा महर्षि धर्मपत्नी अश्विनी महर्षि की बेटी आरएएस, बेटा एलएलबी एक बेटा सीए है। आशा सोनी धर्मपत्नी नंदकिशोर सोनी के बेटी व बेटा इंजीनियर है।

बनेश्वरी देवी धर्मपत्नी एडवोकेट विद्याधर जाखड़ के बेटी आरजेएस व बेटा एडवोकेट है। स्व. चंद्ररेखा चिरानिया धर्मपत्नी जुगलकिशोर चिरानिया के दोनो बेटे सीए है। स्व. दिव्या सक्सेना धर्मपत्नि डाॅ. एसके सक्सेना के एक बेटा एमबीए दूसरा बीटेक है। दीपा मिश्रा धर्मपत्नि दिनेश कुमार के एक बेटा आईआईटी दूसरा सीए है। गीता देवी धर्मपत्नि रामावतार सबलानिया के बेटा बेटी दोनों डॉक्टर है। हंसा राजवी धर्मपत्नि विजयपाल सिंह के बेटा बेटी दोनों डॉक्टर है। कृष्णा सर्राफ धर्मपत्नि मनीष सर्राफ के एक इंजीनियर व दूसरा बीटेक है। मंजू सोनी धर्मपत्नि विनोद सोनी के बेटा बेटी दोनों आरजेएस है। डाॅ. मीनाक्षी जांगिड़ धर्मपत्नी डाॅ. मनीष जांगिड़ के बेटा डॉक्टर बेटी एलएलएम है। नर्मदा देवी धर्मपत्नी सीताराम घोड़ेला की बेटी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बेटा व्यापारी है। प्रेमलता मीणा धर्मपत्नि स्व. सांवरमल की बेटी आईएएस है। पुष्पा चौधरी धर्मपत्नि स्व. सुदेश दूलड़ का बेटा आरजेएस दूसरा बीटेक है। पुष्पा जांगिड़ धर्मपत्नि प्रहलाद राय का एक बेटा इंजीनियर दूसरा डॉक्टर है। रचना जांगिड़ धर्मपत्नि संजय कुमार के एक बेटा इंजीनियर दूसरा डॉक्टर है। संतोष दायमा धर्मपत्नि कृष्ण कुमार के एक बेटा इंजीनियर दूसरा डॉक्टर तीसरा बैंक मैनेजर है। सविता यादव धर्मपत्नि डाॅ. राजेश यादव के बेटी बेटा दोनों डॉक्टर है।

सोनी देवी ढाका धर्मपत्नि नौरंगराम शहीद विजयपाल ढाका की माताजी है। सुमन पाटोदिया धर्मपत्नि प्रमोद पाटोदिया के दोनों संतान आईआईटी गोल्ड मेडलिस्ट है। सीमा चंदल धर्मपत्नि दिनेश कुमार के दोनों बेटे इंजीनियर है। उषा गुप्ता धर्मपत्नि डाॅ. गणेश गुप्ता के बेटी बेटा दोनों डॉक्टर है। उषा मानसिंहका धर्मपत्नि ओमप्रकाश गुप्ता के बेटी डॉक्टर बेटा इंजीनियर है। उर्मिला चिरानिया धर्मपत्नि कमल चिरानियां के दोनों बेटे सीए है। मंचस्थ अतिथियों द्वारा माता की महिमा के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अनिल कुमार शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शशि मालू, मोरवी जांगिड़, दादी परिवार के सदस्य, पूर्व प्रांतपाल जगदीशप्रसाद जांगिड़, इंजीनियर हरिराम सैनी, मुरलीमनोहर चोबदार, योगेश सोनी, पीरामल दायमा, शीशराम, जनार्दन घोड़ेला, डूडी क्लब अध्यक्ष पंकज शाह, जितेंद्र सीए, केके डीडवानिया, ओमप्रकाश सोनी, रमाकांत सोनी, गंगाधर मील, अर्जुनलाल सैनी आदि उपस्थित रहे। डाॅ. मिनाक्षी ने कहा कि बालक की प्रथम गुरू माता ही होती है। बच्चों का पालन पोषण संस्कार देना तथा सही राह दिखाने वाली भी माता ही है। मां तो ममता की मूरत होती है। दया करूणा धीरज वात्सल्य लुटाना मां को सौभाग्य होता है। तभी तो कहा गया है कि मां के चरणों मे स्वर्ग बसा है। मां का आंचल हर विपति हर मुश्किल में बच्चों की रक्षा करता है। मां ही इस धरती का स्वर्ग है। मुख्य वक्ता इंजीनियर भवंरलाल जांगिड़ ने कविता व पौराणिक कथाओं से मां की महिमा की व्याख्या की। इस प्रकार का कार्यक्रम नवलगढ में पहली बार आयोजित हुआ। जिसमें मातृ शक्ति का सम्मान किया गया।