Thursday, February 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाकर निकाली शोभायात्राएं, सजाई राम दरबार की झांकियां

झुंझुनूं । जिले में रामनवमी के अवसर पर जगह जगह शोभायात्राएं निकाली गई। गांव-कस्बे भगवा रंग में रंगे नजर आए। जिला मुख्यालय पर चूणा चौक से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान अखाड़ेबाजाें ने करतब दिखाए। शोभायात्रा में राम दरबार की आकर्षक झांकियां भी सजाई गई। इसी तरह नवलगढ़, मुकुंदगढ़, बिसाऊ, उदयपुरवाटी व सूरजगढ़ समेत सभी प्रमुख कस्बाें में शोभायात्राएं निकाली गई।
रामनवमी के पावन अवसर पर सुलताना से जोड़ियां धाम के लिए निशान पद यात्रा सालासर धाम पदयात्रा संघ के द्वारा निकाली गई। निशान यात्रा थाने के पास बालाजी मंदिर से शुरू की गई। जिसका पूजन आचार्य मनीष शास्त्री और राहुल शर्मा के सानिध्य में करवाई गई। निशान पूजा में राजूसिंह शेखावत, अनिल टेलर, कन्हैया लाठ, लक्ष्मण टेलर, गोविंद सैनी अलसीसर, महेंद्र तंवर, जितेंद्र सिंह, सुनील टेलर सहित अनेक भक्तों ने धोक लगाई और पैदल चलकर जोड़ियां बालाजी को निशान ध्वज चढ़ाया और मन्नत मांगी। पदयात्रा में भारी मात्रा में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।

उदयपुरवाटी में भगवान की शोभायात्रा में थिरके भक्त

उदयपुरवाटी। कस्बे में सर्व समाज के धर्मप्रेमियों द्वारा रामनवमी के अवसर पर शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली। जानकारी के अनुसार गोपीनाथ मंदिर के निकट राम दरबार की झांकी को सजाया गया। जहां महिलाओं ने श्रीराम जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन किया। इसके पश्चात मंदिर से ठाकुर जी की झांकी सजाकर गोपीनाथ जी मंदिर होते हुए बिसातियों का मोहल्ला, पुरानी सब्जी  मंडी होते हुए वापस गोपीनाथ जी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कस्बे के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान ताराचंद मित्तल, पवन शाह, पूनमचंद सोनी, श्यामसुंदर छींपा, हरिश दायमा, गोपाल पंसारी, गंगाराम मौर्य, दशरथसिंह राव, सुभाष हरलालका, पार्षद राजेंद्र ढेनवाल, दीनदयाल जीनगर, मुन्नालाल योगी, शिंभू शाह, कृष्ण पटेल, अमित सोनी, राकेश सैनी, शंकरलाल दर्जी, भोलाराम शाह, बिरजू महाराज, श्रवण मीणा, सोनू पटेल, मालाराम पटेल, विष्णु शाह, कपिल महाराज, श्रीकांत शर्मा, महेश शाह, सुभाष शाह, सज्जन डंडीदार आदि मौजूद रहे।

श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई

मुकुंदगढ़। कस्बे में रामनवमी पर श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में पुजारी विजय शर्मा ने अघोरी बाबा शैलेंद्रनाथ के सानिध्य में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा राम मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में रामदरबार की सजीव झांकी भी सजाई गई। 11 डीजे के साथ निकली गई शोभायात्रा में केसरिया साफा बांधे, डीजे रामधुन के साथ रामभक्त नाचते चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान यात्रा संयोजक गोविंद शर्मा, गौवंश व पुजारी अधिकार रक्षा मंच के भास्कर दूलर, नितिन योगी, ऋषभ चौधरी, अंकुश शर्मा, सिद्धार्थ गुर्जर, मनीष योगी, प्रवीण सोनी, गिरीश, विजेंद्र, हरिश पाराशर, यश, प्रतीक, अंकित, राजदीप, संदीप, रजत सहित टीम भगवा के सदस्य व्यवस्थाओं में लगे रहे। शोभायात्रा में बीजेपी सांसद प्रत्याशी शुभकरण चौधरी, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, ओमेन्द्र चारण, नवलगढ़  पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी भी शामिल हुए। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रेमपाल दूलर, परमेश्वरलाल चेजारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, बीजेपी मंडलध्यक्ष मनीष शर्मा आदि शामिल हुए।
राम नाम के गूंजे जयकारे, रामधुन पर अहलावत भी झूमी

सूरजगढ़। हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर हिंदू युवावाहिनी की ओर से आयोजित राम परिवार शोभयात्रा का भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत के नेतृत्व में आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ अनाज मंडी स्थित हनुमान मंदिर से किया गया। शोभायात्रा में डीजे पर बजने वाली रामधुन पर महिलाओं के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत भी अन्य रामभक्त महिलाओं के साथ झूम उठी। अहलावत पूरे राम रंग के रंग में नजर आई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत भी गए। शोभायात्रा का समापन बाजार बस स्टैंड चार धाम मंदिर पर किया गया। समापन के बाद मंदिर में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष पुनित बड़गुर्जर, हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक अजय मजेठिया, दीक्षा अहलावत, शर्मिला डैला, पार्षद गिन्नी देवी, संजय गोयल, सुरेश फतेहपुरा, महेश जांगिड़, सेवाराम गुप्ता, पूर्व पार्षद बाबूलाल चेतीवाल, पार्षद नरेंद्र शेखावत, पूर्व पार्षद अशोक सैन, जितेंद्र महमिया, भूपेश शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा आदि शामिल रहे।