Monday, May 12, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यह नया भारत है, आतंकियों को सीमा के इस पार भी मारेंगे, उस पार भी : राजनाथ सिंह

पिलानी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में पिलानी में सभा को संबोधित किया। करीब 32 मिनट के भाषण में उन्होंने भ्रष्टाचार व आतंकवाद पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने कांग्रेस और भ्रष्टाचार को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। साथ ही वन नेशन वन इलेक्शन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश के अनेक राज्यों में आतंकवाद फैला हुआ था। लेकिन यह नया भारत है आतंकियों को भारत की सीमा में भी मारता है, सीमा के पार जाकर भी मारता है। यह बात आतंकी भी समझ गए हैं। जब-जब कांग्रेस आती है भ्रष्टाचार बढ़ा है। भ्रष्टाचार व कांग्रेस का चोली दामन का साथ है। एक फिल्म का गाना सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस व भ्रष्टाचार एक दूजे के लिए बने हैं।

वन नेशन वन इलेक्शन : बार-बार चुनाव होने से जनता भी परेशान होती है। अब देश में दो ही चुनाव होने चाहिए। एक में सभी लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव। दूसरे में स्थानीय निकाय व पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव होने चाहिए। इससे समय व धन दोनों बचेंगे।

कांग्रेस ने नहर के नाम पर गुमराह किया
भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने नहर के नाम पर झुंझुनूं की जनता को गुमराह किया, लेकिन नहर नहीं आई। अब मोदी की गारंटी है। नहर मंजूर हो गई है। डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। अफसरों ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। नहर हर हाल में आएगी। इस दौरान खेतडी विधायक धर्मपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, दशरथ सिंह शेखावत, राजीव सिंह शेखावत, संतोष अहलावत, राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, सरोज श्योराण, हरिराम रणवा, जेपी चंदेलिया, निषीत चौधरी, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विशम्भर पूनिया, कमल कांत शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

खुद बना रहे हथियार
पहले गोली हो या गोला। सब विदेश से मंगवाते थे, भारत के वैज्ञानिकों पर कांग्रेस विश्वास ही नहीं करती थी। अब भारत खुद हथियार बना रहा है । 21 हजार करोड़ के हथियार भारत विदेशों को हर साल बेच रहा है। भारत अपने वैज्ञानिकों पर विश्वास कर रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया मान चुकी है भाजपा का गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इसी के चलते अनेक देश अभी से मोदी को अपने देश के कार्यक्रमों में अतिथि बनाने का न्योता दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान पहले गरीब देश की थी, अब ताकतवर देश की है। 2027 तक भारत अमरीका व चीन के बाद तीसरी शक्ति बन जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कहा वे कहते हैं कि धारा 370 से राजस्थान का क्या लेना देना है। उनकी मति मारी गई क्या, राजस्थान वीरों व शौर्य की धरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles