Thursday, March 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुख्यमंत्री भजनलाल का दावा-राजस्थान में 25 की 25 सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे

झुंझुनूं । लोकसभा चुनावों को लेकर झुंझुनूं में बुधवार को झुंझुनूं, सीकर और अलवर लोकसभा क्षेत्रों की संयुक्त कलस्टर बैठक हुई। जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा प्रदेश की सह प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुरारी सैनी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पार्टी ज्वाइन करवाई गई। कलस्टर और कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने अब तक की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजनाओं को साझा किया।

बैठकों के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 25 की 25 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीतेंगे। पहले से ज्यादा अंतर के साथ सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह किसान से लेकर जवान के साथ राजस्थान में धोखा किया है। उसका ही परिणाम होगा कि लगातार दूसरी बार कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झुंझुनूं में जिस नहर के नाम पर वोट मांगे गए। झूठा शिलान्यास किया गया। उस कार्य में कांग्रेस ने एक कदम भी नहीं बढाया। लेकिन हम शेखावाटी को यमुना का पानी दिलाकर रहेंगे। वहीं जब पानी आएगा तो यहां की धरती सोना उगलेगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना नेता है, ना नीति और ना ही नियत है। यही कारण है कि पहले तो कांग्रेस और उसके नेतृत्व को जनता ने नकार दिया।

अब उनके पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी विश्वास कांग्रेस और उनके नेतृत्व में नहीं रहा। कांग्रेस नेताओं को भी अब विश्वास है तो भाजपा और नरेंद्र मोदी पर है। यही कारण कि लगातार कांग्रेस के कुनबे के लोग भाजपा में आ रहे है। उन्होंने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार लानी है। यह मिशन अब केवल भाजपा पार्टी का नहीं है। बल्कि जन—जन की पुकार बन गई है। यही कारण है कि इस मिशन को पूरा करने के लिए पार्टी से आगे जनता निकल गई है। यह मिशन पूरा होगा और राजस्थान की 25 सीटों के साथ देश में 400 से अधिक सीटों के साथ केंद्र में मोदी सरकार बनेगी। बैठक के आरंभ में मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम गाया गया। जिसे मुख्यमंत्री समेत सभी मौजूद लोगों ने साथ—साथ गुनगुनाया। इसके बाद झुंझुनूं जिले के भाजपा नेताओं की ओर से शर्मा व जोशी को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।

तीन महीने में 45 फीसदी वादे किए पूरे-भजनलाल शर्मा
कलस्टर बैठक को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी से पहले राष्ट्र की सोच रखता है। सीएम ने विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्य करता का सिर झुकने नहीं दूंगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है आगामी 2047 तक भारत संसार में विकसित देश की श्रेणी में अग्रिम होगा। राजस्थान की राजनीति पर बोलते हुए भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के सहारे लंबे समय तक राज किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सच्चाई के दम पर प्रदेश के लोगों की सेवा करती हैं।

सरकार बनने के 3 माह में ही संकल्प पत्र में किए वादों के 45 प्रतिशत कार्य संपन्न कर दिए गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में यह वादा किया था कि पेट्रोल डीजल की दरे कम करने के साथ प्रदेश में पेट्रोल डीजल की दर सभी जगह समान करेंगे। चुनाव के 100 दिन पूरा होने से पूर्व ही उनके नेतृत्व में भाजपा ने अपना वादा निभाया। पेट्रोल डीजल की कीमत कम कर राजस्थान की जनता को राहत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह, हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उनके बीच में यमुना जल को लेकर जो समझौता हुआ उससे झुंझुनू सहित शेखावाटी के लोगों को सिंचाई व पेयजल की बड़ी सौगात मिली।

हर बूथ पर 370 वोटों की बढ़त का दिलाया संकल्प
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने झुंझुनूं की वीर धरा को नमन करते हुए कहा कि मेवाड़, चित्तौड़ की ओर से वे वीरों की धरती को नमन करते है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर राजस्थान की 25 की 25 सीटें भाजपा की झोली में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर प्रत्येक लोकसभा को हमें 5 लाख से अधिक वोटों से विजय बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles