Thursday, February 13, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; कहा-हम आलू से सोना तो नहीं बना सकते लेकिन हमारे किसान खेती में सोना उगल सकते हैं

खेतड़ी। यमुना जल समझौते को मूर्त रूप देने के लिए डीपीआर बनाने पर गत दिनों राजस्थान की हरियाणा के साथ हुई सहमति के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खेतड़ी में धन्यवाद सभा को संबोधित किया। इससे पहले खेतड़ी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां समेत अन्य नेताओं की अगुवाई में खेतड़ी, पिलानी और सूरजगढ़ से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, किसानों और ग्रामीणों ने भजनलाल शर्मा तथा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का 51 किलो की माला से अभिनंदन किया। स्वामी विवेकानंद का प्रतीक चिह्न दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 1994 में जो यमुना जल का समझौता हुआ। उसके बाद कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। यमुना जल लाने के नारे लगाए। लेकिन इसे लाने का प्रयास नहीं किया। अब जब भाजपा सरकार ने महज दो महीने में सारी अड़चने दूर कर यमुना का पानी लाने का रास्ता साफ कर दिया है। तो कांग्रेस बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले पानी की आवश्यकता होती है। हमने राजस्थान के विकास का मुर्हूत पानी से किया है। सालों से लंबित पड़ी ईआरसीपी और यमुना जल समझौते से हमने राजस्थान के विकास का मुर्हूत किया है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर भी तंज कसा और कहा कि हम आलू से सोना तो नहीं बना सकते। लेकिन पानी आया तो खेतों में सोना जरूर उगा सकते है।

खेतड़ीनगर के केसीसी ग्राउंड पर हुई सभा में मौजूद महिलाएं।

इससे पहले भजनलाल शर्मा ने खेतड़ी की धरा को नमन किया और कहा कि उन्हें यहां आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। यह स्वामी विवेकानंद की धरती है। जिन्होंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। अब ऐसा ही होता लग भी रहा है। इस मौके पर संभागीय आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव, आईजी सत्येंद्र सिंह, कलेक्टर शरद मेहरा, एसपी प्रवीण समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।